फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati to Review BSP Organizational Activities in Lucknow, Set Directions for Milkipur By-Election

BSP Meeting: मायावती ने यूपी में पुलिस राज होने का लगाया आरोप, कहा- विरोधियों का किया जा रहा दमन

Thu, 16 Jan 2025 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jan 2025 05:22 PM IST
सार

BSP Meeting in Lucknow: बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में पुलिस राज होने का आरोप लगाया है और कहा कि सरकार विरोधियों के प्रति दमनकारी नीति अपना रही है और सत्तापक्ष के लोगों के हर जुर्म की अनदेखी की जा रही है। 

विज्ञापन
Mayawati to Review BSP Organizational Activities in Lucknow, Set Directions for Milkipur By-Election
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में पुलिस राज कायम होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर दमनकारी नीति अपनाई जा रही है। इसके तहत अधिकतर गरीबों, मजलूमों, बेसहारा और मेहनतकश लोगों को अंधाधुंध गिरफ्तार करके जेलों में कैद किया जा रहा है। जो कि चिंतनीय है। हाल ये है कि सिविल मामलों को भी क्रिमिनल केस की तरह देखा जा रहा है और विरोधियों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कोर्ट की तरह गंभीर और संवेदनशील होकर संविधान धर्म की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मायावती बृहस्पतिवार को लखनऊ में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में सत्ताधारी लोगों के हर जुर्म की अनदेखी की जा रही है। क्या इसी से कानून व्यवस्था में सुधार होगा? जिलों में प्रशासन व पुलिस का रवैया ज्यादातर मामलों में राजनीतिक, सांप्रदायिक व जातिवादी है। इससे लोगों में धारणा बन रही है कि भाजपा की वोट बैंक की राजनीति के लिए पुलिस व प्रशासन का अनुचित इस्तेमाल किया जा रहा है। बैठक में उन्होंने संगठन के कार्यों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से बसपा को तन, मन और धन से मजबूत करने की अपील की है। 
विज्ञापन


बसपा को खत्म करना चाहते हैं भाजपा व कांग्रेस जैसे दल
इसके पहले मायावती ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। जिस दिन कांग्रेस व भाजपा जैसे जातिवादी दलों के लुभावने वादों वाली राजनीति को जनता भांप जाएगी, तब बसपा फिर से वापसी करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व भाजपा जैसे दल बसपा को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि दिल्ली में खुद के दम पर चुनाव लड़ रही बसपा इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। बशर्ते चुनाव में धांधली नहीं हो। कांग्रेस, भाजपा व आम आदमी पार्टी के बीच लुभावने वादे व गारंटी आदि देने की होड़ मची है, जबकि सत्ता में रहकर उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। दिल्ली में रहने वाले यूपी व बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया। इसलिए वहां लोगों को सोच-समझ कर वोट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed