{"_id":"5b0a4de94f1c1b8c6e8b4d8a","slug":"mayawati-spoke-about-her-terms-and-conditions-on-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी गठबंधन को लेकर मायावती की दो टूक, मोदी विरोधियों के सामने रखी ये शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी गठबंधन को लेकर मायावती की दो टूक, मोदी विरोधियों के सामने रखी ये शर्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 May 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में जिस तरह सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती गर्मजोशी से साथ-साथ नजर आए थे, उससे कैराना-नूरपुर उपचुनाव को लेकर काफी कुछ संभावनाएं जताई जा रही थीं।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही थी कि मायावती 28 मई को कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले अपने समर्थकों को भाजपा विरोधी दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का एलान कर देंगी। लेकिन, मायावती ने पुराना स्टैंड कायम रखते हुए इस संबंध में कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
मायावती ने स्पष्ट किया है कि बसपा किसी भी राज्य में व किसी भी चुनाव में, किसी भी पार्टी के साथ केवल ‘सम्मानजनक’ सीटें मिलने की स्थिति में ही चुनावी गठबंधन करेगी अन्यथा अकेले ही चुनाव लड़ना ज्यादा बेहतर समझती है।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने कहा कि यूपी सहित कई राज्यों में गठबंधन करके चुनाव लड़ने की बात चल रही है। मायावती ने देश भर के पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रदेश में पार्टी संगठन को हर स्तर पर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।