{"_id":"634682cfbb34c46a185a0968","slug":"mayawati-speaks-on-patholes-on-the-roads-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती बोलीं- नए एक्सप्रेसवे का धंसना विकास के दावों की पोल खोलने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती बोलीं- नए एक्सप्रेसवे का धंसना विकास के दावों की पोल खोलने वाला
Wed, 12 Oct 2022 04:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:53 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर विकास के दावों को लेकर निशाना साधा है । उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और सड़कों पर गड्ढों को लेकर सरकार सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश में नए एक्सप्रेस वे के जगह-जगह धंसने व दरकने को लेकर भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नया एक्सप्रेस वे जगह-जगह धंस रहा है और दरक रहा है। यहां तक कि अन्य सड़कों में गड्ढे हैं। यह भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोलता है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नए एक्सप्रेसवे के लगातार धंसने-दरकने, लखनऊ-उन्नाव की भी 50 किमी सड़क में 982 गड्ढे जैसी पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल अर्थात् अधिकांश यूपी में बदहाल सड़कें व उस कारण जनजीवन त्रस्त होने व जानलेवा दुर्घटनाओं आदि की खबरें सर्वत्र चर्चाओं में है, जो सरकारी दावों की पोल खोलता है।
विज्ञापन
जबकि यहां यूपी में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद से भी प्रदेश को गड्ढा-मुक्त करने के वादे व दावे हर मंत्री व नेताओं द्वारा लगभग हर रोज ही किए जाते हैं लेकिन इनके अन्य दावों की तरह ही सूबे को गड्ढा-मुक्त नहीं बना पाना लोगों को अब काफी विचलित कर रहा है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि इसके बावजूद इनके जले पर नमक छिड़कने के लिए केन्द्र व राज्य में दोनों सरकारें यूपी में अमेरिका जैसी सड़क बनाने जैसा हसीन सपना दिखाने में नहीं हिचक रही हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि से त्रस्त व विकास की भूखी जनता चुप है कि आगे क्या होगा?