फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati speaks on mlc election result

सपा ने गुंडों के दम पर जीता एमएलसी चुनावः मायावती

Sun, 06 Mar 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Mar 2016 05:19 PM IST
सार

  • मायावती ने सपा सरकार पर बोला हमला
  • गुंडों के दम पर चुनाव जीत है सपाः मायावती
  • सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है सपा

विज्ञापन
mayawati speaks on mlc election result
मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती ने बड़ा बयान दिया है। मायावती ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमों मायावती ने चुनाव के इन नतीजों के बाद कहा कि सपा ने गुंडों के दम पर ये चुनाव जीता है। इस समय यूपी में समाजवादी पार्टी सत्ता में है। सपा ने सत्ता का गलत फायदा उठाया है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि ये एक अप्रत्यक्ष चुनाव है। ये चुनाव जनता की भावनाओं का परिणाम नहीं है। सपा ने अपने गुंडों को लगाकर ये चुनाव जीता है।

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है सपा

mayawati speaks on mlc election result
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

बसपा प्रमुख मायावती ने आगे कहा कि सपा की ये जीत पूरी तरह से खोखली है। समाजवादी पार्टी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके चुनाव जीता है जोकि गलत है।

बताते चलें कि रविवार को घोषित हुए एमएलसी के चुनावों में सपा ने 22 सीटों पर जीत हासिल की है। यूपी में बसपा को सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिली है। 

कांग्रेस भी सिर्फ अपनी रायबरेली सीट बचा पाई है। वहीं भाजपा ने एमएलसी चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती है। चुनाव के नतीजे आने के बाद ही मायावती ने ये बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed