100 मासूमों की मौत पर गहलोत का बयान शर्मनाक, इन्हें हटाकर किसी और को सीएम बनाए कांग्रेस: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत पर कहा कि इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजनीतिक व असंवेदनशील बयानबाजी करना शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा मामले पर सिर्फ नाराजगी जताना ही काफी नहीं है बल्कि गहलोत को तुरंत बर्खास्त कर किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए नहीं तो वहां और बच्चों की भी मौत हो सकती है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोटा जाकर मृतक बच्चों की माताओं से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में उत्तर प्रदेश पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी। जिससे उत्तर प्रदेश की जनता को सतर्क रहना है।
1. राजस्थान की कांग्रेसी सरकार के सी.एम. श्री गहलोत का, कोटा में
— Mayawati (@Mayawati) January 3, 2020
लगभग 100 मासूम बच्चों की हुई मौत पर, अपनी कमियों को छिपाने के लिए आयदिन चोरी व ऊपर से सीनाजोरी वाले अर्थात् गैर-जिम्मेवारान् व असंवेदनशील तथा अब राजनैतिक बयानबाजी करना, यह अति शर्मनाक व निन्दनीय
2. ऐसे में कांग्रेस का लगभग 100 माओं की कोख उजड़ जाने पर केवल अपनी नाराजगी जताने से काम नहीं चलेगा बल्कि इनको तुरन्त बर्खास्त करके वहाँ अपने सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिये। तो यह बेहतर होगा। वरना वहाँ और भी माओं की कोख उजड़ सकती है।
— Mayawati (@Mayawati) January 3, 2020
3. यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘‘माओं‘‘ से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में यू.पी. पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी, जिससे यू.पी. की जनता को सर्तक रहना है।
— Mayawati (@Mayawati) January 2, 2020