{"_id":"5ec26d6d2e3ab46da0675f8e","slug":"mayawati-speaks-on-auraiya-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सरकारी उपेक्षा के कारण मजदूरों की दुर्दशा, केजरीवाल गंभीरता से काम करें: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सरकारी उपेक्षा के कारण मजदूरों की दुर्दशा, केजरीवाल गंभीरता से काम करें: मायावती
Mon, 18 May 2020 05:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 May 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर दिल्ली बॉर्डर पर लाखों प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी उपेक्षा के कारण लाखों प्रवासी मजदूरों की सर्वाधिक दुर्दशा व इसके बॉर्डर पर अफरातफरी देखने को मिल रही है जिसकी अति हो चुकी है। इसलिए जरूरी है कि यहां के मुख्यमंत्री बातें कम करें और इन लोगों के प्रति गंभीर अधिक हों।
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी उपेक्षा के कारण लाखों प्रवासी मजदूरों की सर्वाधिक दुर्दशा व इसके बाॅर्डर पर अफरातफरी हर दिन देश-दुनिया को देखने को मिल रही है, जिसकी आज अति हो चुकी है जो अति-दुःखद। अतः यहाँ के सीएम की खास जिम्मेदारी है कि वे बातें कम व इनके प्रति अधिक गंभीर हों।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) May 18, 2020
इसके पहले मायावती ने औरैया में हुए हादसे के बाद घायलों व मृतकों को एक ही ट्रक में भेजने पर इसे अमानवीय करार देते हुए सरकार से इनके प्रति मानवता दिखाने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया कि औरैया, यूपी की भीषण दुर्घटना में मारे गए मजदूरों व घायलों को इकट्ठा ट्रक में भरकर उनके घर भेजने की हृदयहीनता पर उभरा जन आक्रोश उचित ही है। इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों को गंभीरता व संवेदनशीलता से नहीं लिया जा रहा है। ये अति-दुःखद। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि देश में अभी भी हर जगह लाखों गरीब प्रवासी मजदूर परिवारों की बर्बादी, बदहाली व भूख-प्यास आदि के दृश्य मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। खासकर ऐसे महाविपदा के समय इन लोगों पर पुलिस व प्रशासन की बर्बरता को रोकना केन्द्र व राज्य सरकारों के लिए बहुत जरूरी है।
सरकारों से अपील है कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवता व इंसानियत के नाते भी घर वापसी कर रहे गरीब प्रवासी मजदूर परिवारों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने हेतु सरकारी शक्ति व संसाधन का पूरा इस्तेमाल करें क्योंकि देश इनके ही बल पर ’आत्मनिर्भर’ बनेगा।