फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati speaks on alliance with opposition

सीटों का बंटवारा तय होने पर ही विपक्षी दलों के साथ साझा करेंगे मंच : मायावती

Fri, 25 Aug 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
mayawati speaks on alliance with opposition
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा अध्यक्ष मायावती ने साफ कहा है कि वह सेकुलर दलों की एकता व गठजोड़ की पक्षधर हैं, लेकिन सीटों का बंटवारा हो जाने तक विपक्षी पार्टियों के साथ मंच साझा नहीं करेगी। इसीलिए 27 अगस्त को पटना में राष्ट्रीय जनता दल की रैली में शामिल नहीं होंगी। वह बृहस्पतिवार को अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब थीं। इस दौरान उन्होंने सेकुलर फ्रंट में बसपा के शामिल होने पर अपनी पार्टी के रुख का खुलासा किया।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने 27 अगस्त की पटना में देश की सभी सेकुलर पार्टियों को आमंत्रित  किया है। इसमें बसपा भी शामिल हो, इसके लिए विशेष तौर पर कोशिशें की जा रही है। उन्होंने कहा, हमने राजद नेतृत्व को बता दिया गया है कि बसपा अपने सिद्धांत, नीति व कार्यप्रणाली से एक सेकुलर पार्टी है। भाजपा व आरएसएस की घोर सांप्रदायिक और जातिवादी मानसिकता को कमजोर करने के लिए बसपा हमेशा सेकुलर पार्टियों की एकता व एकजुटता की समर्थक रही है।
विज्ञापन


उन्होने कहा, बसपा की चिंता है कि राजद की पटना रैली के जबर्दस्त सफल होने के बावजूद सेकुलर पार्टियों के बीच टिकटों के बंटवारे को लेकर घमासान व पीठ में छुरा घोपने के पिछले अनुभवों केआधार पर जनता में इस प्रकार के  गठजोड़ के प्रति अविश्वास न पैदा हो। आखिर में इसका पूरा लाभ भाजपा को न मिल जाए। बिहार में पिछले विस चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन से कुछ पार्टियां अलग हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तय हो कौन कितनी सीट पर लड़ेगा

mayawati speaks on alliance with opposition
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो ने कहा, राजद नेतृत्व को बता दिया गया है कि बसपा किसी भी क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के साथ कोई मंच तभी साझा करेगी, जब तय हो जाए कि सेकुलर गठजोड़ वाली पार्टियों में से कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन का बनना व बिगड़ना पूरे तौर से सीटों के बंटवारे पर ही निर्भर करता है।

मुश्किल नहीं होगा भाजपा को धराशायी करना
मायावती ने कहा, सीटों को बंटवारा पहले तय हो जाने से आखिरी समय में आपाधापी व जनता में इससे पैदा होने वाले अविश्वास से बचा जा सकता है। साथ ही, भाजपा को धराशायी करना बहुत मुश्किल नहीं रहेगा। वैसे भी बसपा सीटों के सम्मानजनक बंटवारे के मामले में कभी कोई समझौता नहीं करेगी। किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने की भाजपा की लोकतंत्र विरोधी प्रवृति से भारत का निर्वाचन आयोग भी चिंतित है।

निजता के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
मायावती ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार मानने का जो फैसला दिया है, वह ऐतिहासिक और लोकतंत्र को जबर्दस्त मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा, यह फैसला देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे कर्मचारियों व अन्य मेहनतकश लोगों को आत्मसम्मान व स्वाभिमान के साथ अपनी निजता को बरकरार रखते हुए जीने के संवैधानिक हक को मजबूत करता है। अब लोग सरकारी भय के बिना  आधार व पैन कार्ड आदि रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed