{"_id":"61b5d566ee91150ba061ed5e","slug":"mayawati-speaks-on-allegations-on-former-bsp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सभी सरकारों की असफलता के लिए बसपा को दोषी ठहराना ठीक नहीं, मायावती बोलीं- हमने किसानों का पूरा ध्यान रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सभी सरकारों की असफलता के लिए बसपा को दोषी ठहराना ठीक नहीं, मायावती बोलीं- हमने किसानों का पूरा ध्यान रखा
Sun, 12 Dec 2021 04:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Dec 2021 04:26 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी सरकार में प्रदेश के किसान संतुष्ट थे। हमने उनका पूरा-पूरा ख्याल रखा। पूर्व की सरकारों की हर असफलता के लिए बसपा को दोषी ठहराना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि पूर्व की सभी सरकारों की असफलता के लिए बसपा को दोषी ठहराना ठीक नहीं। हमारी सरकार में किसान पूरी तरह संतुष्ट था। हमने किसानों का पूरा-पूरा ख्याल रखा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी में बसपा की सरकार में नहीं बल्कि पूर्व की रही सरकारों के समय से ही प्रदेश में काफी चीनी मिलें बन्द चल रही थीं और उन्हीं में से कुछ चीनी मिलें हटाई गईं लेकिन इसे लेकर जबरदस्ती पूर्व की सरकारों की कमियां बसपा की सरकार पर थोपना ठीक नहीं।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बुंदेलखण्ड में यूरिया की कमी को लेकर जो वहां किसान सड़कों पर उतरे, उसे भी दूसरों पर थोपना उचित नहीं, बल्कि बसपा की सरकारों में किसानों का हर मामले में पूरा-पूरा ध्यान रखा गया था, जिसे किसान भूले नहीं हैं।
विज्ञापन