{"_id":"57d4fedb4f1c1b9b21317ae6","slug":"mayawati-speaks-about-leaders-who-are-leaving-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से जाने वालों की वजह से जनाधार पर कोई फर्क नहीं: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से जाने वालों की वजह से जनाधार पर कोई फर्क नहीं: मायावती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब तक करीब एक दर्जन सिटिंग विधायकों के टिकट काटे जाने पर सफाई दी है।
विज्ञापन
साथ ही यह संदेश देने की कोशिश की है कि टिकट काटे जाने के बाद अगर कोई विधायक किसी दूसरे दल में जाता है तो उससे पार्टी के जनाधार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
संकेत ये भी है कि बसपा के कई और विधायक दूसरे दलों में जा सकते हैं। सहारनपुर रैली से ठीक एक दिन पहले मायावती ने बयान जारी कर सिटिंग विधायकों के टिकट काटे जाने पर कहा कि बसपा एक राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन का एक मूवमेंट भी है।
विज्ञापन
टिकट काटे जाने के बावजूद जो विधायक मिशन के प्रति समर्पित हैं, वे पार्टी में ही बने रहेंगे।