फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says to stand against NDA and Sp govt.

'राज्य और केंद्र सरकार से लड़ने को तैयार रहें कार्यकर्ता'

Mon, 05 Jan 2015 02:25 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Jan 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mayawati says to stand against NDA and Sp govt.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा सरकार को सर्वसमाज के जी का जंजाल और केंद्र सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इन सरकारों से लोहा लेने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से संगठन को खड़ा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


पार्टी सुप्रीमो रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर बसपा संगठन के पदाधिकारियों व विधायकों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। मायावती से पहले पार्टी नेताओं ने भी अपने विचार रखे। नेताओं ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की जगह जंगलराज का आरोप लगाया। पुलिस उत्पीड़न और भ्रष्टाचार से लेकर आम लोगों की मुश्किलों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सपा सरकार के कामकाज से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार से लोहा लेने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पार्टी के कोऑर्डिनेटरों ने बताया कि सेक्टर स्तर तक संगठन तैयार हो गया है। बसपा अध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर व झारखंड में पार्टी के प्रदर्शन के बारे में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

जन्मदिन पर आर्थिक मदद भी करेंगे बसपाई

Mayawati says to stand against NDA and Sp govt.

मायावती ने 15 जनवरी को अपना जन्मदिन ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाने और इस दिन जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर गरीबों, असहायों व निशक्तों की मदद को कहा है।

उन्होंने अपने जन्मदिन पर आर्थिक मदद जुटाने जैसा कोई निर्देश अपनी ओर से नहीं दिया। मगर, नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पार्टी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व शुभचिंतकों के ‘तन-मन-धन’ के सहयोग से हमारा संगठन और ज्यादा मजबूत होगा।

पार्टी के एक नेता बताते हैं कि दूसरी पार्टियों की तरह बसपा को भी संगठन के लिए आर्थिक सहयोग की जरूरत है। पार्टी सुप्रीमो पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि बसपा दूसरी पार्टियों की तरह धन्नासेठों और औद्योगिक घरानों से सहयोग नहीं लेती। वह अपने कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से पार्टी मूवमेंट को आगे बढ़ाती हैं। ऐसे में नेता व कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।

पार्टी मुखिया का जन्मदिन इसके लिए एक मौका उपलब्ध कराता है। इसलिए जो लोग स्वेच्छा से पार्टी फंड में सहयोग करना चाहेंगे, वे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed