{"_id":"64bcb929ae7fdf9163001a0c","slug":"mayawati-says-rajasthan-government-declaration-over-minimum-income-guarantee-scheme-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम आय गारंटी योजना: मायावती बोलीं, ये राजनीतिक स्वार्थ का फैसला है, जनता को जल्द नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम आय गारंटी योजना: मायावती बोलीं, ये राजनीतिक स्वार्थ का फैसला है, जनता को जल्द नहीं मिलेगी राहत
Sun, 23 Jul 2023 07:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:51 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा न्यूनतम आय गारंटी की घोषणा एक राजनीतिक फैसला है। सरकार पूरे पांच साल तक कुंभकर्ण की नींद सोती रही और अब जब चुनाव नजदीक हैं तो इस तरह की घोषणा की जा रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान सरकार द्वारा न्यूनतम आय गारंटी योजना की घोषणा को राजनीतिक स्वार्थ के तहत लिया गया फैसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की जनता को तुरंत राहत मिलना मुश्किल है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि न्यूनतम आय गारंटी योजना की घोषणा पर बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा आम चुनाव से ठीक पहले न्यूनतम आय गारंटी योजना की घोषणा करना जनहित का कम राजनीतिक स्वार्थ का फैसला ज्यादा है। इससे गरीब जनता को तुरंत राहत मिलना मुश्किल है। फिर भी केवल प्रचार पर सरकारी धन का भारी खर्च करना क्या उचित है।
ये भी पढ़ें - जाति के हक का मुद्दा उठाकर अपनी सियासत मजबूत कर रहे राजभर-निषाद, लोकसभा चुनाव बना अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बीजेपी की रणनीति: यूपी में 2019 में हारी हुई 14 सीटों के लिए बनेगा विशेष प्लान, सभी 80 सीटें जीतने की कोशिश
उन्होंने कहा कि वैसे तो गहलोत सरकार अपने पूरे कार्यकाल में कुंभकरण की नींद सोती रही। आपसी राजनीतिक उठापटक में ही उलझी रही वरना जनहित में जन कल्याण से जुड़े अनेक कार्य प्रदेश की जनता की गरीबी, बेरोजगारी, उनका पिछड़ापन और तंगी के हालात के कारण सरकार को काफी पहले ही शुरू कर देना जरूरी था।
राजस्थान में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार आने का रिवाज रहा है।