फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati says PM garib kalyan Yojna should continue till corona end.

मायावती की अपील, कोरोना प्रकोप खत्म होने पर जारी रहे 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना'

Wed, 01 Jul 2020 12:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jul 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
mayawati says PM garib kalyan Yojna should continue till corona end.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर तक नहीं बल्कि जब तक कोरोना का प्रकोप रहे तब तक जारी रहे।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोनावायरस या इस कारण लॉकडाउन की पाबन्दी व बेरोजगारी आदि की जबर्दस्त मार से पीड़ित देशवासियों को भुखमरी की असहनीय स्थिति से बचाने के लिए ’पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना’ नवम्बर तक नहीं बल्कि देश में कोरोना प्रकोप के जारी रहने तक अवश्य ही जारी रहनी चाहिए, यह बसपा की मांग है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की अवधि मंगलवार को बढ़ाकर नवंबर तक कर दी है।
 

अगले ट्वीट में मायावती ने कहा कि कर्नाटक के बेलारी में कोरोना से हुई मौत पर शवों को गड्डे में फेंकने की घटना व दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। कोरोना मरीजों के साथ क्रूर व्यवहार की शिकायतें तो आम बात है, किन्तु उनकी लाशों के साथ इस प्रकार की दरिंदगी की सजा दोषियों को वहां की सरकार जरूर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed