{"_id":"646c8eac78507f78950e3643","slug":"mayawati-says-congress-sidlines-the-dalit-and-muslim-on-getting-power-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का कांग्रेस पर हमला: सत्ता मिलने पर दलित व मुस्लिम को दरकिनार कर देना कांग्रेस की पुरानी आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का कांग्रेस पर हमला: सत्ता मिलने पर दलित व मुस्लिम को दरकिनार कर देना कांग्रेस की पुरानी आदत
Tue, 23 May 2023 03:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 May 2023 03:30 PM IST
सार
मायावती ने कर्नाटक में दलित व मुस्लिम समुदाय से एक भी डिप्टी सीएम न बनाए जाने पर नाराजगी जताई है और कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक चुनाव में मिली करारी हार पर बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर राज्य में पार्टी की तैयारी इस तरह से होनी चाहिए कि चुनाव में चाहे किसी की भी हवा हो बसपा की स्थिति अच्छी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बसपा का राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित होना बहुत जरूरी है। खासकर दलित व मुस्लिम समाज को सत्ता में अपनी उचित भागीदारी और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर काफी सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट: बस कुछ ही महीने बाद होंगे रामलला के दर्शन, निर्माण समिति के चेयरमैन ने दिया बयान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले, भाजपा से 27 लोकसभा सीटों पर टिकट मांगेगी निषाद पार्टी
कर्नाटक में इन वर्गों ने एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देकर जिताया है किंतु सरकार बनते समय इनकी हमेशा की तरह उपेक्षा की गई। इनकी दावेदारी की अनदेखी करते हुए न तो इस वर्ग से सीएम बनाया गया और न ही कोई डिप्टी सीएम। कांग्रेस को दलित व मुस्लिम हमेशा बुरे वक्त में ही याद आते हैं और सत्ता मिलते ही वह इन्हें भूल जाती है।