{"_id":"5ef99fe18ebc3e432d369ad4","slug":"mayawati-says-bsp-stands-with-bjp-on-the-india-china-border-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन विवाद एक गंभीर मुद्दा, इस विषय पर बसपा भाजपा सरकार के साथ: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन विवाद एक गंभीर मुद्दा, इस विषय पर बसपा भाजपा सरकार के साथ: मायावती
Mon, 29 Jun 2020 01:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि चीन के मुद्दे पर इस समय देश में कांग्रेस और भाजपा के बीच जो आरोप-प्रत्यारोप की घिनौनी राजनीति की जा रही है वो वर्तमान में कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन
इनकी आपसी लड़ाई का सबसे ज्यादा नुकसान देश की जनता को हो रहा है। इस लड़ाई में देशहित के मुद्दे दब रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। इस पर बसपा, केंद्र की भाजपा सरकार के साथ है।
विज्ञापन
बता दें कि चीन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने भारत की धरती की तरफ आंख उठाकर देखा है उन्हें करारा जवाब दिया जा रहा है।
मायावती ने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर कहा कि एक तरफ तो देश की जनता कोविड-19 के कारण मुश्किल में है। दूसरी तरफ डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसलिए जरूरी है कि सरकार इनके बढ़ते दामों पर नियंत्रण लगाए।
विज्ञापन