फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said: Step-step treatment with states in the budget is not a new thing

मायावती ने कहा : बजट में राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार नई बात नहीं, कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग

Fri, 26 Jul 2024 03:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Jul 2024 03:22 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि यूपी भाजपा के एक दलित सांसद द्वारा बसपा के जन्मदाता व संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग करने के बजाय केंद्र की सत्ता में अपनी सरकार से इसे तुरंत दिलवाएं।

विज्ञापन
Mayawati said: Step-step treatment with states in the budget is not a new thing
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा संसद में पेश बजट में भी देश व जनहित से अधिक राजनीतिक स्वार्थ के तहत विभिन्न राज्यों के बीच भेदभाव, पक्षपात व असंतुलन बढ़ाने के विरुद्ध आक्रोश व विरोध स्वाभाविक है। हालांकि केंद्र द्वारा ऐसा सौतेला व्यवहार कोई नई बात नहीं है। बसपा ने भी यूपी में इसे झेला है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एक्स पर जारी अपने बयान में बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि केंद्रीय बजट से दुखी एवं पीड़ित गैर-भाजपा शासित राज्यों ने इसको लेकर नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। जबकि यूपी जैसी विशाल आबादी वाले गरीब व पिछड़े राज्य पर बजट में समुचित ध्यान नहीं देना भी कितना उचित है? केंद्र द्वारा देश व जनहित को सर्वोपरि रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग
वहीं दूसरी ओर मायावती ने अपने दूसरे बयान में कहा कि यूपी भाजपा के एक दलित सांसद द्वारा बसपा के जन्मदाता व संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग करने के बजाय केंद्र की सत्ता में अपनी सरकार से इसे तुरंत दिलवाएं। जिसका बसपा भी स्वागत करेगी, वरना इसकी आड़ में दलितों को गुमराह करना बंद किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed