फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said, people are worried because burning issues are not being discussed seriously

UP Vidhan mandal: मायावती बोलीं, ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा नहीं होने से लोगों में चिंता

Mon, 11 Aug 2025 08:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Aug 2025 08:18 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी विधानसभा का सत्र संक्षिप्त है पर इसे जनहित में उपयोगी बनाना जरूरी है। उन्होंने सभी दलों से मानसून सत्र को उपयोगी बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
Mayawati said, people are worried because burning issues are not being discussed seriously
बीएसपी सुप्रीमो मायावती। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उप्र विधानमंडल का मानसून सत्र संक्षिप्त होने के बावजूद केवल औपचारिकता पूरी करने वाला न हो। इसको सही से प्रदेश व जनहित में उपयोगी बनाना जरूरी है। इसके लिए सरकार एवं विपक्ष को अपने राजनीतिक स्वार्थ, द्वेष व कटुता को त्याग कर आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि संसद का मानसून सत्र भी शांतिपूर्ण तरीके से नहीं चलने से वह जन अपेक्षा के अनुसार सही से कार्य नहीं कर पा रहा है। जनता व देश के ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा नहीं हो पाने से लोगों में चिंता स्वाभाविक है। वैसे भी भारतीय व्यापार पर भारी अमेरिकी टैरिफ से अर्थव्यवस्था व विकास पर जो बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


इस पर संसद में सही चिंतन करने की जरूरत है, क्योंकि यह देश के अच्छे दिन से जुड़ा मुद्दा है। इसे हल्के में लेकर देश के भविष्य को दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। सरकार व विपक्ष दोनों इस पर ध्यान दें। साथ ही मतदाता, मतदाता सूची तथा उसके रिवीजन एवं ईवीएम आदि से संबंधित देश, जनहित एवं लोकतंत्र से जुड़े मामलों में जो बातें चल रही हैं, उन संदेहों को जल्द दूर करना बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed