{"_id":"642d12220c775c6071053583","slug":"mayawati-said-it-is-the-nature-of-sp-to-do-politics-of-unrestrained-issues-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : स्वामी प्रसाद पर मुकदमा दर्ज होने पर बोलीं मायावती, अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : स्वामी प्रसाद पर मुकदमा दर्ज होने पर बोलीं मायावती, अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव
Wed, 05 Apr 2023 12:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:31 PM IST
सार
यूपी के विकास व जनहित की बजाय जातिवादी द्वेष अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव रहा है । उन्होंने कहा कि 1993 में कांशीराम ने सपा बसपा गठबंधन मिशनरी भावना के तहत बनाया था] किंतु मुलायम सिंह यादव के गठबंधन का सीएम बनने के बावजूद उनकी नियत पाक साफ न होकर बसपा को बदनाम करने की रही।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मायावती ने ट्वीट के माध्यम से सपा पर निशाना साधा है। बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा प्रमुख की मौजूदगी में 'मिले मुलायम कांशीराम हवा में उड़ गए जय श्री राम' नारे को लेकर रामचरितमानस विवाद वाले सपा नेता पर मुकदमा होने की खबर आज प्रमुख है।
विज्ञापन
वास्तव में यूपी के विकास व जनहित की बजाय जातिवादी द्वेष अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव रहा है । उन्होंने कहा कि 1993 में कांशीराम ने सपा बसपा गठबंधन मिशनरी भावना के तहत बनाया था, किंतु मुलायम सिंह यादव के गठबंधन का सीएम बनने के बावजूद उनकी नियत पाक साफ न होकर बसपा को बदनाम करने की रही।
विज्ञापन
इसी के तहत उस दौरान अयोध्या श्री राम मंदिर व अपरकास्ट समाज आदि से संबंधित जिम्मेदारों को प्रचारित किया गया वह बसपा को बदनाम करने की सपा की साजिश थी। आज सपा की ऐसी हरकतों से ही खासकर दलितों अन्य पिछड़ों , मुस्लिम समाज को सावधान रहने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन