{"_id":"649eed2666772226590c56d3","slug":"mayawati-said-give-reservation-to-backward-muslims-prime-minister-s-statement-supports-muslim-reservation-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने कहा : पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण दें, प्रधानमंत्री का बयान करता है मुस्लिम आरक्षण को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने कहा : पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण दें, प्रधानमंत्री का बयान करता है मुस्लिम आरक्षण को समर्थन
Fri, 30 Jun 2023 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:26 PM IST
सार
मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा कि पीएम मोदी द्वारा भोपाल में बीजेपी के कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर यह कहा कि भारत में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान "पसमांदा, पिछड़े, शोषित" हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण देने की वकालत की है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा है कि पीएम का बयान मुस्लिम आरक्षण को समर्थन करता है। मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा कि पीएम मोदी द्वारा भोपाल में बीजेपी के कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर यह कहा कि भारत में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान "पसमांदा, पिछड़े, शोषित" हैं।
विज्ञापन
यह उस कड़वी जमीनी हकीकत को स्वीकार करना है जिससे उन मुस्लिमों के जीवन सुधार के लिए आरक्षण की जरूरत को समर्थन मिलता है। अब ऐसे हालात में भाजपा को पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण मिलने का विरोध बंद कर देना चाहिए। साथ ही इनकी सभी सरकारों को अपने यहां इस आरक्षण को लागू कर बैकलॉग की भर्ती पूरी करके यह साबित करना चाहिए कि इन मामलों में वह अन्य पार्टियों से अलग है।
विज्ञापन