{"_id":"626a3b5158051c58975e5213","slug":"mayawati-said-attack-on-sp-muslims-are-angry-with-sp-akhilesh-can-run-abroad-said-it-is-not-my-dream-to-become-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती का हमला: मुसलमान हैं सपा से नाराज, विदेश भाग सकते हैं अखिलेश, बोलीं-राष्ट्रपति बनना मेरा सपना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का हमला: मुसलमान हैं सपा से नाराज, विदेश भाग सकते हैं अखिलेश, बोलीं-राष्ट्रपति बनना मेरा सपना नहीं
Thu, 28 Apr 2022 12:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:45 PM IST
सार
मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विदेश भागने की फिराक में हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पीएम और सीएम बनने का सपना देख सकती हैं लेकिन उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है।
विज्ञापन
मायवती ने अखिलेश पर साधा निशाना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को सपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी कभी सत्ता में आने वाली नहीं है और अखिलेश यादव खुद विदेश भागने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि उनका सपना राष्ट्रपति बनना नहीं है।
विज्ञापन
वह पीएम और सीएम बनने का सपना देख सकती है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में है और रहेगी बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बारे में अफवाह फैला रही है।
विज्ञापन
उन्हें राष्ट्रपति नहीं सीएम और पीएम बनना है मायावती ने सीधे अखिलेश यादव पर निशाना साधा कहा कि सपा के कारण ही भाजपा सत्ता में आई क्योंकि सपा के कारण पूरा चुनाव ध्रुवीकरण पर हो गया। मायावती ने कहा कि मुस्लिम दलितों के वोट में बहुत ताकत है यह लोग जुड़ जाएं तो मुझे सीएम बना सकते हैं। मायावती ने कहा कि प्रदेश का मुसलमान समाजवादी पार्टी से बेहद नाराज हैं। ऐसे में वह उसके साथ जुड़ने वाला नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्होंने एक पत्र लेकर अपने राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और विधान मंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह को मुख्यमंत्री के पास भेजा हैजिसमें स्मारकों की बदहाली का मामला उठाया गया है । सपा सरकार में भी और अब भाजपा सरकार में भी यह स्मारक और पार्क बदहाली का शिकार है ।वर्तमान सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलने गया।
मायावती ने कहा कि रमजान के महीने में बिजली कटौती हो रही है जो ठीक नहीं है। सरकार को इस बारे में व्यवस्था करनी चाहिए।