फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati's sharp attack: Whenever we made alliance with other parties, we got cheated

मायावती का बड़ा बयान: कहा, दूसरे दलों से जब भी गठबंधन किया धोखा मिला, टूटा कार्यकर्ताओं का मनोबल

Sat, 20 Jan 2024 07:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Jan 2024 07:04 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के पहले मायावती ने परोक्ष रूप से कांग्रेस और सपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर से गठबंधन से इंकार किया है। 

विज्ञापन
Mayawati's sharp attack: Whenever we made alliance with other parties, we got cheated
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर दोहराया है कि वह अब किसी भी दल से चुनावी गठबंधन या समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि बसपा ने जितनी बार दूसरे दलों से गठबंधन किया उतनी बार धोखा ही खाया है। ऐसे में बसपा को बार-बार हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए अब किसी भी दल से गठबंधन करना होशियारी भरा कदम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के कड़वे अनुभवों के चलते जहां कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है, वहीं, पार्टी का मिशन भी कमजोर होता है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो शनिवार को यहां यूपी और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट लेने के बाद उन्होंने कहा कि बसपा सर्वसमाज में पार्टी की पकड़ बढ़ाने के साथ ही संगठन को मजबूत करके पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में उतरेगी। उन्होंने पदाधिकारियों को हर दिन सेक्टर व बूथ स्तर पर छोटी-छोटी कॉडर की मीटिंग करने के निर्देश दिए है। यह मीटिंग प्रत्येक विधानसभा में भी होगा और बैठक में प्रत्येक जातियों को जोड़ने का काम बसपा के पदाधिकारियों और जनल कोआर्डिनेशन को करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है, इसलिए कार्यकर्ताओं पर ही बेहतर परिणाम लाने की जिम्मेदारी है। मायावती ने कहा कि देश भर में कमरतोड़ महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी से करीब 81 करोड़ जनता बेहाल है। मौजूदा सरकार ने इन्हें सरकारी अनाज के भरोसे छोड़ दिया है। इनके स्थाई रोजी-रोटी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। देश के करोड़ों किसानों, मजदूरों, गरीबों और मेहनतकश लोगों का हित प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इन मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म का राजनीतिकरण ठीक नहीं
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जिस तरह से पहले राजनीति का अपराधीकरण हुआ और इसके बाद अपराध का राजनीतिकरण किया गया। अब उसी तरह धर्म का भी राजनीतिकरण किया जा रहा है। किसी भी दल का नाम लिए बगैर मायावती ने कहा कि वर्तमान में चुनाव फायदा लेने के लिए जिस तरह से धर्म का राजनीतिकरण किया जा रहा है वह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed