{"_id":"5d53a8aa8ebc3e6cee20c6d2","slug":"mayawati-s-reaction-on-demolition-of-saint-ravidas-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने दिल्ली में मंदिर गिराए जाने का किया विरोध, बोलीं- केंद्र और राज्य सरकार कराए इसका निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने दिल्ली में मंदिर गिराए जाने का किया विरोध, बोलीं- केंद्र और राज्य सरकार कराए इसका निर्माण
Wed, 14 Aug 2019 11:52 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के तुगलकाबाद में बने संत रविदास मंदिर के गिराए जाने का सख्त विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र व दिल्ली सरकार की मिली भगत से मंदिर गिरवाए जाने से इन दलों की दलित संतों के प्रति जातिवादी मानसिकता साफ झलकती है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि इस मामले में ये दोनों सरकारें कोई बीच का रास्ता निकालें और अपने पैसे से ही मंदिर का पुन: निर्माण करवाएं।
दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में बना सन्त रविदास मन्दिर केन्द्र व दिल्ली सरकार की मिली-भगत से गिरवाये जाने का बी.एस.पी. ने सख्त विरोध किया। इससे इनकी आज भी हमारे सन्तों के प्रति हीन व जातिवादी मानसिकता साफ झलकती है।
— Mayawati (@Mayawati) August 14, 2019विज्ञापन
बी.एस.पी. की माँग है कि इस मामले में ये दोनों सरकारें कोई बीच का रास्ता निकाल के, अब अपने खर्चे से ही, इनके मन्दिर का पुनः निर्माण करवायें।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) August 14, 2019
इसके पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोनभद्र दौरे को लेकर सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोनभद्र कांड के पीड़ित आदिवासियों की जमीन पहले कांग्रेस व फिर सपा के भू माफियाओं ने हड़प ली और जब विरोध किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
मायावती ने कहा कि सोनभद्र कांड को लेकर सपा व कांग्रेस नेताओं को घड़ियाली आंसू नहीं बहाने चाहिए बल्कि जमीन वापस दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने यूपी सरकार से आदिवासियों की जमीन वापस करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।