{"_id":"68738a0d5a779e2aec071a89","slug":"mayawati-reviewed-the-party-organization-of-seven-states-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मायावती ने सात राज्यों के पार्टी संगठन की समीक्षा की, कहा- भाषाई आधार पर होने वाली हिंसा घातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मायावती ने सात राज्यों के पार्टी संगठन की समीक्षा की, कहा- भाषाई आधार पर होने वाली हिंसा घातक
Sun, 13 Jul 2025 03:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:57 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में सात राज्यों में संगठन के कामकाज की समीक्षा की। वहीं, जनता के मुद्दों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में भाषा विवाद को लेकर हो रही हिंसा घातक है। केंद्र को इस पर संज्ञान लेकर लोगों के जान माल की सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा तब होता है जब धर्म, क्षेत्र, जाति और भाषा आदि की संकीर्ण राजनीति लोगों की देशभक्ति व उनके देश प्रेम पर हावी होने लगती है।
विज्ञापन
मायावती ने रविवार को लखनऊ में हुई पार्टी की बैठक में महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में संगठन की तैयारियों, जनाधार बढ़ाने और जनता के मुद्दों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीते 2 मार्च को हुई संगठन की बैठक में पदाधिकारियों को दिए गए कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छांगुर पर नया खुलासा: 40 देशों में पैठ... 20 हजार शागिर्द बताता था बाबा; कलमा पढ़ाने के साथ करता था ये काम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आईएसआई से नजदीकी बढ़ाने काठमांडू गया था छांगुर, अवैध धर्मांतरण से इतर थी एक और बेहद खौफनाक साजिश
उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में पुल व एक्सप्रेस वे में बढ़ रही दुर्घटनाओं व उनके जानमाल की क्षति को रोकने की अपील सरकारों से की और कहा कि इससे जनता का विश्वास डगमगाता है। सरकारों को जनता की मुश्किलें कम करने के लिए महंगाई और बेरोजगारी कम करने और उनका जीवन आसान बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहिए।