{"_id":"5d8b671c8ebc3e93c734bb6f","slug":"mayawati-raises-question-on-murder-of-sc-youth-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के बच्चों की हत्या पर मायावती ने उठाए सवाल, दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के बच्चों की हत्या पर मायावती ने उठाए सवाल, दिया ये बयान
Thu, 26 Sep 2019 05:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Sep 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश में दो अनुसूचित जाति के बच्चों की हत्या पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रखने के साथ ही जुल्म-ज्यादतियों का शिकार बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दलित युवकों की हत्या अति निंदनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि कांग्रेस व भाजपा सरकार बताए कि गरीब दलितों व पिछड़ों के घरों में शौचालय की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
उन्होंने मांग की है कि दलित बालकों की पीट-पीटकर हत्या करने वालों को फांसी की सजा अवश्य दिलाई जानी चाहिए।