{"_id":"5860b7574f1c1bec14eeb931","slug":"mayawati-press-conference-at-lucknow-head-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के इशारे पर होगा सपा और कांग्रेस का गठबंधन: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी के इशारे पर होगा सपा और कांग्रेस का गठबंधन: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Dec 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया इस बात को लेकर देश की जनता का उनके प्रति जबरदस्त आक्रोश है। चुनाव को देखते हुए भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। इतना ही नहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बात की और कहा कि ये भाजपा के इशारे पर हो रहा है।
कहा कि भाजपा ने स्वार्थी लोगों को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल किया और मीडिया में प्रचार किया। भाजपा अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए परिवर्तन रैली करवा रही है।
मायावती ने नोटबंदी पर फिर एक बार निशाना साधा। कहा कि नोटबंदी का अपरिपक्व फैसला इनके ही गले की हड्डी बन गया है। उन्होंने कहा कि जनता इन परेशानियों का हिसाब जरूर चुकाएगी। बसपा सुप्रीमो ने कहा, विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा है। मैं बता देना चाहती हूं कि ये गठबंधन भाजपा के इशारे पर तभी होगा जब भाजपा को इससे अपना कुछ फायदा दिखाई दे रहा होगा।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा मुख्यमंत्री आए दिन खुद आगे चलकर कांग्रेस से गठबंधन की बात करते रहते हैं इससे ये बात जाहिर होती है कि सपा को अपनी हार का आभास है वरना पूर्ण बहुमत से जीतने वाली सरकार इस तरह की बातें न करती। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस से गठबंधन करके अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस पर मढ़ देगी ताकि वर्तमान सपा सरकार का मुखिया अपनी खराब इमेज को जनता के सामने कुछ अच्छा कर सके।

Trending Videos
सपा सरकार में हुए सबसे ज्यादा दंगे
मायावती
- फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा कि बीएसपी ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार जरूर बनाई लेकिन अपने उसूल नहीं छोड़े। जब भी यूपी में बीएसपी की सरकार बनी है तब कानून का राज रहा है। वहीं सपा की सरकार बनने पर गुंडों-माफियाओं का राज रहा है। सपा सरकार विकास में भी एक खास जाति या क्षेत्र का ज्यादा ध्यान रखती है।
उन्होंने ये भी कहा कि सबसे ज्यादा साम्प्रदायिक दंगे सपा सरकार में हुए हैं। मुलायम सिंह ने अपने फायदे के लिए अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। कहा कि 2013 का साम्प्रदायिक दंगे का दाग गुजरात के दंगों की तरह नहीं धोया जा सकता।