{"_id":"58c3ab954f1c1b7e4fdc3f16","slug":"mayawati-press-conference-after-up-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती को नहीं पची हार, कहा- ईवीएम में गड़बड़ी कर जीती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती को नहीं पची हार, कहा- ईवीएम में गड़बड़ी कर जीती भाजपा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Mar 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ज्यादातर जगह बीजेपी को मिले भारी मात्रा में वोट ये दर्शाते हैं कि वोटिंग मशीन में जरूर कोई गड़बड़ थी।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी कहा कि ये बात भी प्रचलित है कि बटन कोई भी दबाओ वोट बीजेपी को ही जाता है। बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि वोटिंग मशीन को भी मैनेज किया गया था। मायावती ने कहा कि यूपी का परिणाम चौंकाने वाला है। ईवीएम के सारे वोट बीजेपी को गए हैं। बीजेपी के लोगों ने इस तरह की गड़बड़ी करके लोकतंत्र की हत्या की है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी की जिससे कि मतदाताओं ने किसी दूसरी पार्टी को भी वोट किया तो भी वो भाजपा को ही मिला।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के बड़े नेताओं को चुनौती देकर कहती हूं कि अगर उनमें जरा भी ईमानदारी बाकी है तो वो चुनाव आयोग को पत्र लिखें और पुराने तरीके बैलट के द्वारा चुनाव कराए। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी कर लोकतंत्र की हत्या की है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि भाजपा ने एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया लेकिन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा को भारी वोट मिला जो कि गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।
मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में भी यही बात हुई थी। जब भाजपा को 73 सीटें मिली थी। तब भी यही आशंका जताई गई थी कि वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की गई है।
मायावती ने कहा कि रूझान और नतीजों से भी यह स्पष्ट है कि वोटिंग मशीनों को मैनेज किया गया था।