{"_id":"5d9d7c878ebc3e01665e5498","slug":"mayawati-pays-tribute-to-kanshiram-on-his-death-anniversary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्घांजलि, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्घांजलि, कही ये बातें
Wed, 09 Oct 2019 11:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 13वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल में लखनऊ मंडल के बसपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में ‘बहुजन प्रेरणा केंद्र‘ जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अस्थिकलश के दर्शन किए। इस दौरान प्रदेश में सभी जिलों में उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय‘ के सिद्धांत पर देश-समाज को बनाने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते बसपा प्रमुख मायावती लखनऊ नहीं आईं। उन्होंने दिल्ली में गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित ‘बहुजन प्रेरणा केंद्र‘ श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि वह सर्वसमाज के करोड़ों गरीबों, मज़दूरों, किसानों व अन्य मेहनतकश लोगों के साथ-साथ दलितों, पिछड़ों, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के हित व कल्याण, आत्म-सम्मान की सुरक्षा के लिए डॉ. आंबेडकर व कांशीराम के रास्ते पर पूरे जी-जान से चलती रहेंगी।
आरक्षण समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
वहीं आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिनिधियों ने कांशीराम के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में स्थिति यह है कि एक भी सरकारी विभाग में दलित समाज का एक भी विभागाध्यक्ष तैनात नहीं है।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार दलित व पिछड़े समाज की उपेक्षा की जा रही है। इसके लिए हमने संकल्प लिया है कि कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर अपने हक की लड़ाई को जारी रखेंगे। संयोजकों ने यह भी ऐलान किया है कि पदोन्नति में आरक्षण, जीरो फीस व उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रस्तावित फीस वृद्धि के खिलाफ दीपावली के बाद राजधानी में पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार दलित व पिछड़े समाज की उपेक्षा की जा रही है। इसके लिए हमने संकल्प लिया है कि कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर अपने हक की लड़ाई को जारी रखेंगे। संयोजकों ने यह भी ऐलान किया है कि पदोन्नति में आरक्षण, जीरो फीस व उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रस्तावित फीस वृद्धि के खिलाफ दीपावली के बाद राजधानी में पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा।