{"_id":"5b49fe864f1c1b42748b4931","slug":"mayawati-on-laying-the-foundation-stone-of-poorvanchal-express-way-by-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास जनता के साथ धोखा, ये भाजपा की पुरानी परंपरा: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास जनता के साथ धोखा, ये भाजपा की पुरानी परंपरा: मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के शिलान्यास को बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक छलावा करार दिया है साथ ही ये भी कहा कि इस तरह की हरकत करना भाजपा की पुरानी परंपरा है। शनिवार को जारी किए गए एक बयान में मायावती ने कहा कि एक ऐसे वक्त में जब आमचुनाव नजदीक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करना जनता के साथ छलावा है। अगर यही काम 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद किया गया होता तो अब तक एक्सप्रेस वे पूरा हो जाता।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, जेवर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और ग्रेटर नोएडा से बलिया तक गंगा एक्सप्रेस-वे की रूपरेखा बसपा सरकार में तैयार हुई थी। अगर तत्कालीन यूपीए सरकार ने एनओसी दे दी होती तो बसपा कार्यकाल में ये परियोजनाएं पूरी हो जातीं।
विज्ञापन
मायावती ने बसपा सरकार में पूर्वांचल व बुंदेलखंड के विकास के लिए की गई कवायदों का भी जिक्र किया और कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में ही पूर्वांचल के विकास के लिए वहां की प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन किया व मिर्जापुर व बस्ती को नया मण्डल बनाया गया। इसके अलावा पूर्वांचल के विकास के लिए केंद्र से विशेष सहायता के रूप में 36 हजार करोड़ रुपये की भी मांग की।
विज्ञापन
मायावती ने राज्य की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार को मिलकर प्रदेश की जनता के लिए राजनीति से ऊपर उठकर अपराध नियंत्रण और विकास के कार्य करना चाहिए।