फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati made big changes in BSP.

मायावती ने बसपा में किया बड़ा सांगठनिक फेरबदल, हर मंडल में सेक्टर प्रभारियों की बड़ी टीम

Mon, 06 Jul 2020 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jul 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Mayawati made big changes in BSP.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सांगठनिक फेरबदल किया है। उन्होंने कई-कई मंडलों पर सेक्टर प्रभारियों की व्यवस्था समाप्त कर मंडल स्तर पर मुख्य सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की है। इन सेक्टर प्रभारियों के निर्देशन में मंडलों को दो हिस्से में बांटकर अलग से सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले स्तर पर भी सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली में पिछले दो दिनों के भीतर प्रदेश के प्रत्येक मंडल के चुनिंदा दो-दो पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन के नए ढांचे का एलान किया। खास बात ये है पिछले कई वर्षों से दूसरे प्रदेशों में प्रभारी के रूप में काम देख रहे कई वरिष्ठ नेताओं को फिर से प्रदेश के मंडलों की सांगठनिक जिम्मेदारी से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


बसपा विधानमंडल दल के नेता लाल जी वर्मा को लखनऊ मंडल व बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। इनके साथ कई अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किए गए बदलाव

राजधानी में चार मुख्य सेक्टर प्रभारी, दो टीम लखनऊ मंडल के लिए बसपा विधानमंडल के नेता लालजी वर्मा, एमएलसी भीमराव अंबेडकर, शमशुद्दीन राइन व राजकुमार गौतम को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। ये सभी मुख्य सेक्टर प्रभारी मंडल के सभी जिलों की सांगठनिक गतिविधियों की प्रगति के लिए जिम्मेदार होंगे। इनकी सहायता के लिए लखनऊ मंडल में तीन-तीन जिलों पर अलग-अलग दो टीम होगी।

पहली टीम में लखनऊ, उन्नाव व रायबरेली मंडल शामिल हैं। इन तीन जिलों में महेंद्र सिंह जाटव, विनय कश्यप और सलाहुद्दीन सिद्दीकी सेक्टर प्रभारी के रूप में कार्य देखेंगे। इसी तरह सीतापुर, हरदोई व खीरी के लिए दूसरी टीम होगी।

इस टीम में डॉ. विनोद भारती, रणधीर बहादुर व अखिलेश अंबेडकर बतौर सेक्टर प्रभारी शामिल हैं। इनके अलावा लखनऊ जिले के लिए चार अलग सेक्टर प्रभारी होंगे। गंगा राम गौतम, इंतिजार आब्दी उर्फ बाबी, रामनाथ रावत व मनीष कुमार यादव जिले की सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़वाएंगे।

ये हैं अलग-अलग मंडलों के सेक्टर प्रभारी

कानपुर- आरएस कुशवाहा, हेमंत प्रताप सिंह, बौद्ध प्रिय गौतम। प्रयागराज- राम अचल राजभर, डॉ. राम कुमार कुरील, डॉ. अशोक गौतम व टिकेस गौतम। मिर्जापुर-राम कुमार कुरील व अशोक गौतम। वाराणसी-नौशाद अली, मदन राम व रामचंद्र गौतम। आजमगढ़- नौशाद अली, मदन राम, हरिश्चंद्र गौतम। गोरखपुर- घनश्याम चंद्र खरवार पूर्व सांसद व सुधीर कुमार। बस्ती- घनश्याम चंद्र खरवार। फैजाबाद- घनश्याम चंद्र खरवार व दिनेश चंद्रा।

देवीपाटन-बलिराम पूर्व सांसद, इंदलराम। मेरठ- शमशुद्दीन राईनी। सहाररनपुर- शमशुद्दीन राइनी। अलीगढ़- मुनकाद अली, प्रदेश अध्यक्ष, रणवीर सिंह कश्यप। आगरा- मुनकाद अली व सुमित जैन। बरेली- गिरीश चंद्र जाटव, सांसद व शमशुद्दीन राईनी। मुरादाबाद-गिरीश चंद्र जाटव व शमशुद्दीन राईनी। झांसी- लालराम अहिरवार, बृजेश जाटव, भूपेंद्र आर्या व रविकांत मौर्य। चित्रकूट- लालराम अहिरवार, मधुसूदन कुशवाहा व जितेंद्र शंखवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed