{"_id":"58b287f14f1c1bbe568307da","slug":"mayawati-lashesout-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के बाद अब उनके बबुआ की चाटुकारिता कर रहे हैं आजम खां: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के बाद अब उनके बबुआ की चाटुकारिता कर रहे हैं आजम खां: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है, मुसलमान बीजेपी को हराने के लिए बसपा से जुड़ रहे हैं इस बात पर मुस्लिम नेताओं खासकर आजम खां का मुसलमानों को भला-बुरा कहना शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
मायावती ने कहा, आजम का ऐसा करना चाटुकारिता है। वह अपना जमीर मारकर मुलायम सिंह और उनके बबुआ की चाटुकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम की मुसलमानों को सपा का गुलाम बनाने की साजिश पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है।
विज्ञापन
अब मुस्लिम समाज के लोग खुद अपने अच्छे बुरे को समझ कर के फैसला ले रहे हैं। उन्होंने चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान किया है ताकि बीजेपी एंड कंपनी और साम्प्रदायिक ताकतों को हरा सकते। आजम खां की नाराजगी का यही कारण है लेकिन उन्हें अपने भविष्य से ज्यादा अपनी कौम की, सूबे की व मुल्क की फिक्र पहले करनी चाहिए।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि बसपा ने कभी किसी समाज का सिर झुकने नहीं दिया। उन्होंने सपा और भाजपा पर मिली-भगत का आरोप भी लगाया।