{"_id":"60c60ac58ebc3e1f59431067","slug":"mayawati-justified-the-centre-s-decision-to-reduce-gst-from-equipment-related-to-the-treatment-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के इलाज से जुड़े उपकरण से जीएसटी घटाने के केंद्र के फैसले को मायावती ने बताया न्यायोचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के इलाज से जुड़े उपकरण से जीएसटी घटाने के केंद्र के फैसले को मायावती ने बताया न्यायोचित
Sun, 13 Jun 2021 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:10 PM IST
सार
बसपा प्रमुख मायावती ने डीजल की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है और केंद्र व राज्य सरकारों से महंगाई पर नियंत्रण के लिए तत्काल ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा प्रमुख मायावती ने डीजल की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है और केंद्र व राज्य सरकारों से महंगाई पर नियंत्रण के लिए तत्काल ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कोरोना इलाज सम्बंधी उपकरणों पर जीएसटी कर को कम करने के केंद्र के फैसले की तारीफ करते हुए न्यायोचित बताया है।
विज्ञापन
मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि एक तरफ कोरोना के प्रकोप से हर प्रकार की जबर्दस्त मार पड़ रही है, दूसरी ओर पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमत के कारण जरूरी वस्तुओं की महंगाई भी आसमान छू रही है। इससे लोगों का जीवन दु:खी व त्रस्त हो गया है। इसके बावजूद केन्द्र व राज्य सरकारें इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं जो अति-दु:खद है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा है कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल व डीजल की कीमत लगभग 100 रुपये पहुंच जाने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोरोना इलाज सम्बंधी उपकरणों पर जीएसटी कर को कम करके न्यायोचित बनाया गया है, उसी तरह सरकार महंगाई कम करने पर भी ध्यान दे।
विज्ञापन