फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati issues second list of candidates for UP Election 2022.

UP Election 2022: बसपा ने जारी की 51 प्रत्याशियों की सूची, तीन महिला व 23 मुस्लिम के अलावा एक ब्राह्मण और एक यादव भी प्रत्याशी

Sun, 23 Jan 2022 12:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Jan 2022 12:29 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस मौके पर उन्होंने 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है' का नारा दिया है।

विज्ञापन
mayawati issues second list of candidates for UP Election 2022.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस तरह पार्टी ने दूसरे चरण के ज्यादातर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। घोषित उम्मीदवारों में 23 मुस्लिम व 3 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। इसी तरह एक यादव और एक ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारा है। अन्य में सुरक्षित सीटों को छोड़ ज्यादातर पर पिछड़ी जाति के उम्मीदवार उतारे हैं। इस मौके पर मायावती ने 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है' का नारा दिया है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम की ओर से जारी सूची में बेहट से रईस मलिक, नकुड़ से साहिल खान, सहारनपुर नगर से मनीष अरोड़ा, सहारनपुर सामान्य से अजब सिंह, देवबंद से चौधरी राजेंद्र सिंह, रामपुर मनिहारन से रविंद्र कुमार मोल्हू, गंगोह से नोमान मसूद, नजीबाबाद से शहनवाज आलम, नगीना से बृजपाल सिंह और बड़ापुर से मो. गाजी को टिकट दिया गया है। धामपुर से कमाल अहमद, नटौर से प्रिया सिंह, बिजनौर से रुचि वीरा, चांदपुर से डॉ. शकील हासमी, नूरपुर से हाजी जियाउद्दीन अंसारी, कांठ से आफाक अली खान, ठाकुरद्वारा से मुजाहिद अली, मुरादाबाद देहात से अकील चौधरी, मुरादाबाद नगर से इरसाद हुसैन सैफी, कुंदरकी से हाजी चांद बाबू मलिक, बेलारी से अनिल कुमार चौधरी, चंदौसी से रणविजय सिंह, असमौली से रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्दा, संभल से शकील अहमद कुरैशी, गुन्नौर से फिरोज, स्वार से शंकर लाल सैनी, चमरौआ से अब्दुल मुस्तफा हुसैन को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


इसी तरह विलासपुर से राम औतार कश्यप, रामपुर से सदाकत हुसैन, मिलक से सुरेंद्र सिंह सागर, धनौरा से हरपाल सिंह, नौगांव से सादाब खां उर्फ टाटा, अमरोहा से मो. नावेद अयाज, हसनपुर से फिरे राम उर्फ फिरे सिंह गुर्जर, बिसौली से जयपाल सिंह, सहसवान से हाजी बिट्टन मुसर्रत, बिल्सी से ममता शाक्य, बदायूं से राजेश कुमार सिंह व शेखूपुर से मुस्लिम खान को टिकट मिला है। दातागंज से रचित गुप्ता, बहेड़ी से आसेराम गंगवार, मीरगंज से कुंवर भानु प्रताप सिंह गंगवार, भोजीपुरा से योगेश पटेल, विथरी चैनपुर से आशीष पटेल, बरेली कैंट से अनिल कुमार बाल्मिकि, आंवला से लक्ष्मण प्रसाद लोधी, कटरा से राजेश कश्यप, जलालाबाद से अनिरुद्ध सिंह यादव, तिलहर से नवाब फैजान अली खां, पुवांया से उदयवीर सिंह जाटव और शाहजहांपुर से सर्वेश चंद धांधू मिश्रा को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed