UP Election 2022: बसपा ने जारी की 51 प्रत्याशियों की सूची, तीन महिला व 23 मुस्लिम के अलावा एक ब्राह्मण और एक यादव भी प्रत्याशी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस मौके पर उन्होंने 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है' का नारा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस तरह पार्टी ने दूसरे चरण के ज्यादातर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। घोषित उम्मीदवारों में 23 मुस्लिम व 3 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। इसी तरह एक यादव और एक ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारा है। अन्य में सुरक्षित सीटों को छोड़ ज्यादातर पर पिछड़ी जाति के उम्मीदवार उतारे हैं। इस मौके पर मायावती ने 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है' का नारा दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम की ओर से जारी सूची में बेहट से रईस मलिक, नकुड़ से साहिल खान, सहारनपुर नगर से मनीष अरोड़ा, सहारनपुर सामान्य से अजब सिंह, देवबंद से चौधरी राजेंद्र सिंह, रामपुर मनिहारन से रविंद्र कुमार मोल्हू, गंगोह से नोमान मसूद, नजीबाबाद से शहनवाज आलम, नगीना से बृजपाल सिंह और बड़ापुर से मो. गाजी को टिकट दिया गया है। धामपुर से कमाल अहमद, नटौर से प्रिया सिंह, बिजनौर से रुचि वीरा, चांदपुर से डॉ. शकील हासमी, नूरपुर से हाजी जियाउद्दीन अंसारी, कांठ से आफाक अली खान, ठाकुरद्वारा से मुजाहिद अली, मुरादाबाद देहात से अकील चौधरी, मुरादाबाद नगर से इरसाद हुसैन सैफी, कुंदरकी से हाजी चांद बाबू मलिक, बेलारी से अनिल कुमार चौधरी, चंदौसी से रणविजय सिंह, असमौली से रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्दा, संभल से शकील अहमद कुरैशी, गुन्नौर से फिरोज, स्वार से शंकर लाल सैनी, चमरौआ से अब्दुल मुस्तफा हुसैन को मैदान में उतारा है।
इसी तरह विलासपुर से राम औतार कश्यप, रामपुर से सदाकत हुसैन, मिलक से सुरेंद्र सिंह सागर, धनौरा से हरपाल सिंह, नौगांव से सादाब खां उर्फ टाटा, अमरोहा से मो. नावेद अयाज, हसनपुर से फिरे राम उर्फ फिरे सिंह गुर्जर, बिसौली से जयपाल सिंह, सहसवान से हाजी बिट्टन मुसर्रत, बिल्सी से ममता शाक्य, बदायूं से राजेश कुमार सिंह व शेखूपुर से मुस्लिम खान को टिकट मिला है। दातागंज से रचित गुप्ता, बहेड़ी से आसेराम गंगवार, मीरगंज से कुंवर भानु प्रताप सिंह गंगवार, भोजीपुरा से योगेश पटेल, विथरी चैनपुर से आशीष पटेल, बरेली कैंट से अनिल कुमार बाल्मिकि, आंवला से लक्ष्मण प्रसाद लोधी, कटरा से राजेश कश्यप, जलालाबाद से अनिरुद्ध सिंह यादव, तिलहर से नवाब फैजान अली खां, पुवांया से उदयवीर सिंह जाटव और शाहजहांपुर से सर्वेश चंद धांधू मिश्रा को टिकट दिया है।
Today, I'm announcing list of 51 candidates out of 55 seats for the second phase of UP elections. This time we've given slogan 'Har Polling Booth Ko Jeetana hai, BSP Ko Satta Mein Lana Hai'. I hope party workers will work hard & will form BSP govt like of 2007: BSP chief Mayawati pic.twitter.com/5wXaitbtHV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 22, 2022