फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati in favour of people who not listed in nrc assam

असम के एनआरसी मुद्दे पर गरमाई राजनीति, 40 लाख लोगों के सर्मथन में उतरीं मायावती

Tue, 31 Jul 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Jul 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
mayawati in favour of people who not listed in nrc assam
mayawati

असम में 40 लाख लोगों को भारत की नागरिकता से वंचित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी दल संसद से लेकर सड़क तक सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की तैयारी में जुट गए हैं। मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मसले पर असम और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी ने धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों की नागरिकता समाप्त कर अपनी स्थापना का उद्देश्य प्राप्त कर लिया है।

विज्ञापन


नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के आधार पर नागरिकता से बाहर किए गए लोगों का पक्ष लेते बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर वह लोग लंबे समय से असम में निवास कर रहे हैं और अपनी नागरिकता का सबूत नहीं दे पाए तो इसका यह कतई मतलब नहीं है कि उन्हें देश से बाहर कर दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन प्रभावित लोगों में ज्यादातर बंगाली मुसलमान हैं और भाषाई अल्पसंख्यकों में बांग्ला बोलने वाले गैर-मुस्लिम बंगाली हैं, इसलिये बंगाल में भी इसका दुष्प्रभाव काफी ज्यादा पड़ने वाला है, लेकिन बीजेपी इसका भी फायदा लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती इस पूरे घटनाक्रम के पीछे आरएसएस और बीजेपी की संकीर्ण व विभाजनकारी नीतियों को दोषी ठहराया है। साथ ही उन्होंने चेतवानी दी है कि 31 दिसंबर 2018 को अंतिम सूची प्रकाशित होने के साथ देश में ऐसा उन्माद उभरेगा जिससे निपट पाना बहुत ही मुश्किल होगा। मायावती ने इस संबंध में जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।

बताते चलें कि सोमवार को असम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन द्वारा जारी फाइनल लिस्ट से करीब 40 लाख लोगों के नाम गायब थे। इसमें सिर्फ 2 करोड़ 89 लाख लोगों को भारतीय नगरिक माना गया है।

असम में वैध नागरिकों की पहचान के लिए नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) ने यह दूसरा ड्राफ्ट जारी किया है। इसके जारी होने के पहले से ही राज्य के अल्पसंख्यकों में भय का माहौल व्याप्त था। ड्राफ्ट के जारी होते ही असम के साथ देश भर में राजनीति का नया दौर शुरू हो गया है।

क्या है एनआरसी मुद्दा

असम राज्य में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) में जिन व्यक्तियों के नाम नहीं होंगे उन्हें अवैध नागरिक माना जाएगा। इसमें उन भारतीय नागरिकों के नामों को शामिल किया जा रहा है जो 25 मार्च 1971 से पहले असम में रह रहे हैं। उसके बाद राज्य में पहुंचने वालों को बांग्लादेश वापस भेज दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed