फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati gives message to party activists to encourage Akash Anand.

UP Politics: मायावती ने आकाश आनंद के पक्ष में दिया संदेश, कहा-उनका हौंसला बढ़ाएं और जी-जान से काम में जुट जाएं

Tue, 29 Apr 2025 05:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Apr 2025 05:43 PM IST
सार

 Akash Anand News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा है कि ऐसे लोग जिन्हें पार्टी से निकाला गया और फिर वापस लिया गया है। उन्हें पूरा सम्मान दें जिससे कि वो पार्टी हित में काम कर सकें।

विज्ञापन
Mayawati gives message to party activists to encourage Akash Anand.
आकाश आनंद व मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Mayawati News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि जिन नेताओं को पहले पार्टी से निकाला गया और फिर पार्टी हित में वापस लिया गया है कार्यकर्ता उन्हें पूरा सम्मान दें। उन्होंने बसपा नेता आकाश आनंद का भी हौंसला बढ़ाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि विदित है कि बसपा से जुडे़ कुछ लोग अपनी नासमझी, जोश व लापरवाही या विरोधी पार्टियों के षड्यन्त्र के बहकावे में आकर काफी गलती कर बैठते हैं जिन्हें फिर पार्टी हित में सुधारने के लिए पार्टी की जिम्मेवारी से अलग करना व गंभीर मामलों में निकालना भी पड़ता है तथा उनमें से कुछ में परिवर्तन आने व माफी मांगने के बाद फिर पार्टी व मूवमेन्ट के हित में लेना भी पड़ता है और जबसे पार्टी बनी है तो ऐसा किया जाता रहा है जिन्हें पार्टी से कई-कई बार निकाला भी है और उन्हें वापस भी लिया है। ऐसा अन्य पार्टियों में भी होता है।
विज्ञापन


किन्तु आकाश आनन्द के मामले में खासकर बहुजन समाज के कुछ स्वार्थी व बिकाऊ लोग, जिन्होंने पार्टी के वोटों को बांटने व कमजोर करने के लिए अपनी अनेकों पार्टी व संगठन आदि बनाये हुये हैं वे इस बात का मीडिया में आए दिन काफी गलत प्रचार करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अवसरवादी व स्वार्थी तत्वों से पार्टी के लोग सतर्क रहें तथा आकाश आनन्द का अब हौंसला भी जरूर बढाएं ताकि वह पार्टी के कार्यों में पूरे जी-जान से जुट जाएं। इसी प्रकार, पार्टी में अन्य जो भी लोग वापस लिए गए हैं उन्हें भी पूरा आदर-सम्मान दिया जाए, जो पार्टी हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed