{"_id":"67ac6f336aafefff8d02b509","slug":"mayawati-expelled-dr-ashok-anand-from-the-party-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद के ससुर को पार्टी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद के ससुर को पार्टी से निकाला
Wed, 12 Feb 2025 03:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Feb 2025 03:21 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ व मेरठ के नितिन सिंह को गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
बीएसपी सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में आकाश आनंद के ससुर डॉ. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ की बेटी से आकाश आनंद की शादी हुई है। डॉ. अशोक सिद्धार्थ के पिता बसपा संस्थापक कांशीराम के सहयोगी रहे हैं।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने कहा कि बसपा की ओर से खासकर दक्षिणी राज्यों के प्रभारी रहे डॉ. अशोक सिद्धार्थ पूर्व सांसद व नितिन सिंह जिला मेरठ को, चेतावनी के बावजूद भी गुटबाजी आदि की पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी के हित में तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
विज्ञापन
बीएसपी की ओर से ख़ासकर दक्षिणी राज्यों आदि के प्रभारी रहे डा अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद व श्री नितिन सिंह, ज़िला मेरठ को, चेतावनी के बावजूद भी गुटबाजी आदि की पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी के हित में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
— Mayawati (@Mayawati) February 12, 2025
विज्ञापन
मायावती के इस निर्णय को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेताओं को सख्त संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा ने जहां पर भी प्रत्याशी खड़े किये थे वहां पर जमानत जब्त हो गई। डॉ. अशोक सिद्धार्थ मायावती के काफी नजदीकी माने जाते थे और उनके पास पार्टी की कई बड़ी जिम्मेदारियां थीं।