{"_id":"5d7e1c308ebc3e01622a1aca","slug":"mayawati-criticizes-santosh-gangwar-for-saying-north-indians-ineligible","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारतीयों को अयोग्य बताए जाने पर मायावती ने केंद्रीय मंत्री पर बोला हमला, कहा- माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारतीयों को अयोग्य बताए जाने पर मायावती ने केंद्रीय मंत्री पर बोला हमला, कहा- माफी मांगें
Sun, 15 Sep 2019 04:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Sep 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार द्वारा उत्तर भारतीयों को अयोग्य बताने पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में बेरोजगारी दूर करने के बजाय ये कहना कि नौकरियों की कमी नहीं है बल्कि योग्यता की कमी है। यह बेहद शर्मनाक है। उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
मायावती ने ट्वीट किया कि देश में छाई आर्थिक मंदी आदि की गंभीर समस्या पर केंद्रीय मंत्रियों के अलग-अलग हास्यास्पद बयानों के बाद अब देश व खासकर उत्तर भारतीयों की बेरोजगारी दूर करने के बजाए यह कहना कि रोजगार की कमी नहीं है बल्कि योग्यता की कमी है। अति शर्मनाक है जिसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
देश में छाई आर्थिक मंदी आदि की गंभीर समस्या के सम्बंध में केन्द्रीय मंत्रियों के अलग-अलग हास्यास्पद बयानों के बाद अब देश व खासकर उत्तर भारतीयों की बेरोजगारी दूर करने के बजाए यह कहना कि रोजगार की कमी नहीं बल्कि योग्यता की कमी है, अति-शर्मनाक है जिसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) September 15, 2019
इसके पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गंगवार के बयान को लेकर निशाना साधा और ट्वीट कर कहा कि मंत्री जी, पिछले पांच वर्षों से ज्यादा समय से आपकी सरकार है। इसके बावजूद देश में नौकरियां पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियां थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।