{"_id":"5adf35814f1c1b360b8b65c7","slug":"mayawati-comments-on-yogi-adityanath-having-food-in-dalits-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों के घर अपना भोजन और बर्तन लेकर खाने जाते हैं भाजपाई: सीएम योगी पर मायावती का तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों के घर अपना भोजन और बर्तन लेकर खाने जाते हैं भाजपाई: सीएम योगी पर मायावती का तंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि भाजपा का दलित प्रेम केवल दिखावा है। भाजपा नेता दलितों के घर अपना भोजन और अपना बर्तन लेकर खाना खाने जाते हैं। सच तो ये है कि वो दलितों की परछाई से भी दूर ही रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतापगढ़ दौरे पर थे जहां उन्होंने एक दलित के घर भोजन किया, जिस पर मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
मायावती ने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा और कहा कि पहले कांग्रेस के लोग ऐसा करते थे और अब भाजपा के लोग करते हैं। अपनी इस हरकत से वो उस गरीब दलित का ही आटा गीला करने का काम कर रहे हैं। दलितों की जिंदगी पर कोई असर नही पड़ रहा है। ऐसे में इसे नाटकबाजी न नहीं तो और क्या कहा जाएगा?
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि दो अप्रैल को हुए भारत बंद की सफलता के बाद भाजपा ने जिस तरह से दलितों व आदिवासियों के खिलाफ कार्रवाई की है वो साबित करती है कि भाजपा की सरकारों का रवैया दलितों व आदिवासियों के प्रति कितना ज्यादा हीन और विद्वेषपूर्ण है।
बसपा सुप्रीमो मायावती के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों में फूट डालना चाहती है लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाएगी।