मजदूरों पर दवा का छिड़काव निंदनीय, तुरंत ध्यान दे सरकार: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बरेली में प्रवासी मजदूरों पर दवा का छिड़काव किए जाने की निंदा की है। उन्होंने लगातार किए दो ट्वीट में कहा है कि यह अमानवीय है। सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
मायावती ने कहा कि बेहतर होता कि केंद्र सरकार राज्यों के बॉर्डर सील कर हजारों प्रवासी मजदूरों के परिवारों को बेसहारा भूखा-प्यासा छोड़ने के बजाय दो-चार विशेष ट्रेनें चलाकर उनके घर तक जाने की मजबूरी को थोड़ा आसान कर देती।
1. देश में जारी जबर्दस्त लाॅकडाउन के दौरान जनउपेक्षा व जुल्म-ज्यादती की अनेकों तस्वीरें मीडिया में आम हैं परन्तु प्रवासी मजदूरों पर यूपी के बरेली में कीटनााशक दवा का छिड़काव करके उन्हें दण्डित करना क्रूरता व अमानीवयता है जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है। सरकार तुरन्त ध्यान दे।
— Mayawati (@Mayawati) March 30, 2020
2. बेहतर होता कि केन्द्र सरकार राज्यों का बाॅर्डर सील करके हजारों प्रवासी मजदूरों के परिवारों को बेआसरा व बेसहारा भूखा-प्यासा छोड़ देने के बजाए दो-चार विशेष ट्रेनें चलाकर इन्हें इनके घर तक जाने की मजबूरी को थोड़ा आसान कर देती।
— Mayawati (@Mayawati) March 30, 2020