फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati comments on Home Minister Amit Shah statement on Dr Ambedkar.

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बयान, अपना बयान वापस लें गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस को भी घेरा

Thu, 19 Dec 2024 02:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Dec 2024 02:35 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए। उन्हें बाबा साहेब के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Mayawati comments on Home Minister Amit Shah statement on Dr Ambedkar.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर मचे बवाल के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बयान जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से अपना बयान वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के अनुयायी अमित शाह को कभी माफ नहीं करेंगे और भाजपा की कोई भी चाल कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी हमेशा डॉ. आंबेडकर का विरोध किया है। खुद बाबा साहेब ने भी दलितों को कांग्रेस से दूर रहने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते समय हादसा, आग की चपेट में आकर झुलसा NSUI कार्यकर्ता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने सुशासन सप्ताह का किया शुभारंभ, बोले- सुशासन का प्रतीक माने जाते हैं अटल जी
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की
गृहमंत्री के बयान पर विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गृहमंत्री पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। वहीं, लखनऊ में भी जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां पर सपा नेताओं व सपा की छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और गृहमंत्री अमित शाह के पुतले फूंके और पोस्टर जलाए।

यूपी विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी
इसके पहले, बृहस्पतिवार को यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य सदस्यों से प्रश्न पूछने की अपील की लेकिन किसी ने भी सवाल नहीं पूछा। हंगामा न थमते देख सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed