{"_id":"6763cde37cf32f01400641ca","slug":"up-congress-protest-against-death-of-party-activist-prabhat-pandey-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते समय हादसा, आग की चपेट में आकर झुलसा NSUI कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते समय हादसा, आग की चपेट में आकर झुलसा NSUI कार्यकर्ता
Thu, 19 Dec 2024 01:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:52 PM IST
सार
कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान एक कांग्रेसी आग की चपेट में आने से झुलस गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। एनएसयूआई का कार्यकर्ता अक्षत सिंह आग की चपेट में आ गया और झुलस गया।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शोक सभा में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डे, पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय -पूर्व मंत्री सहित, सांसद, विधायक एवं नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने की जांच, कार्यकर्ता के मोबाइल की फोरेंसिक जांच होगी
इसके पहले पुलिस टीम मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेस कार्यालय पहुंची। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर के केयरटेकर के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया जाएगा। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले और इसमें शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी और सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके पहले बुधवार देर रात फोरेंसिक टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची। फोरेंसिक टीम ने यहां साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन
प्रभात के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। यह भी जानकारी की जाएगी कि उनके साथ गोरखपुर से कौन-कौन लोग आए थे और प्रदर्शन के दौरान प्रभात के साथ कौन लोग थे। साक्ष्य संकलन के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।