रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर: मायावती ने चेताया, रुपये के अवमूल्यन को हल्के में न ले केंद्र सरकार
भारतीय रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र को चेताते हुए कहा कि इसे हल्के में न लें और विदेशी मुद्रा भंडार के मामले पर सरकार तुरंत कार्रवाई करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार रुपये के अवमूल्यन को हल्के में न ले क्योंकि इससे देश की अर्थव्यवस्था चरमराती है। उन्होंने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी घटकर दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह चिंता की बात है। सरकार इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करे।
उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय रुपये की विश्व बाज़ार में लगातार गिरावट भले ही सरकार की प्रतिष्ठा से सीधे तौर पर न जुड़ी हो और लोगों को भी इसकी खास चिंता न हो किन्तु इससे देश की अर्थव्यवस्था चरमराती है। मनोबल भी टूटता है। सरकार महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की तरह रुपये के अवमूल्यन को हल्के में न ले।
Sitapur News: इंटर के छात्र ने प्रधानाचार्य को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, बैग में लेकर आया था असलहा
यूपी विधानसभा: कार्यवाही के दौरान वीडियो गेम खेलने और तंबाकू खाने में बिजी रहे भाजपा विधायक, वीडियो वायरल
अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भण्डार के भी घटकर दो साल के निचले स्तर पर आ जाने की खबर सुर्खियों में है व रिजर्व बैंक व अन्य सभी चिंतित व व्याकुल हैं। इसलिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियों व प्राथमिकताओं का इसे दोष मानने के आरोप-प्रत्यारोप में न उलझ कर इस ओर त्वरित प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।
1. भारतीय रुपये की विश्व बाज़ार में लगातार गिरावट भले ही सरकार के प्रतिष्ठा से सीधे तौर पर न जुड़ी हो तथा लोगों को भी इसकी ख़ास चिन्ता न हो, किन्तु इससे देश की अर्थव्यवस्था चरमराती है व मनोबल भी टूटता है। सरकार महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी की तरह रुपये के अवमूल्यन को हल्के में न ले।
— Mayawati (@Mayawati) September 24, 2022
2. विदेशी मुद्रा भण्डार के भी घटकर दो साल के निचले स्तर पर आ जाने की ख़बर सुर्ख़ियों में है व रिज़र्व बैंक व अन्य सभी चिन्तित व व्याकुल। इसलिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियों व प्राथमिकताओं का इसे दोष मानने के आरोप-प्रत्यारोप में न उलझ कर इस ओर त्वरित प्रभावी कदम उठाने की ज़रूरत।
— Mayawati (@Mayawati) September 24, 2022
Raibareli AIIMS: रायबरेली एम्स में भी पीएम-सीएम फंड से मिलने लगा इलाज, 16 लाख लाभार्थियों को होगा फायदा
UP News : डीएम की अनुमति के बिना रात में नहीं हो सकेगा अंतिम संस्कार, गृह विभाग ने जारी की एसओपी
बता दें कि भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। अब एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 81.09 हो गई है। इसके साथ ही रुपये के और भी ज्यादा कमजोर होने की बात कही जा रही है।