फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati birthday party

'जन्मदिन के बहाने चंदा वसूलेंगी माया'

Tue, 31 Dec 2013 10:43 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Dec 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
mayawati birthday party

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर रैली का ऐलान करके मायावती चंदा वसूली में जुट गई हैं।

विज्ञापन


उनका जन्मदिन काली कमाई को सफेद बनाने का गोरखधंधा है। कहा कि बसपा अध्यक्ष की सावधान रैली ने प्रदेश की जनता को सावधान होने के लिए सचेत कर दिया है।

वह पहले की तरह सांसदों, विधायकों और नेताओं से चंदा वसूली में लग गई हैं। इसमें कइयों की जानें जा चुकी हैं।

उनके जन्मदिन पर 2008 में औरैया के इंजीनियर मनोज गुप्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।

कहा कि दलितों के नेतृत्व के नाम पर बसपा में पूंजीपतियों को ही पद और टिकट दिए जाते रहे हैं। उन्होंने अपनी मूर्तियां लगवाने में भी मोटा कमीशन वसूल लिया।
विज्ञापन


मायावती ने भी किया प्रहार
वहीं बसपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश सरकार पर मुजफ्फरनगर व शामली के दंगा पीड़ितों के साथ अमानवीय बर्ताव करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि सरकार की लापरवाही की वजह से दंगा पीड़ित अपना घर-बार, जमीन-जायदाद व कारोबार छोड़कर जहां-तहां शिविरों में जान बचाने को मजबूर हैं लेकिन सपा सरकार संवेदनशील रवैया अपनाने के बजाय उनके शिविरों पर बुल्डोजर चलवाकर जख्मों पर नमक छिड़क रही है। उन्होंने सरकार के इसरवैये की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने प्रदेश बसपा मुख्यालय पर कोआर्डिनेटरों की बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात का जायजा लेने केबाद कहा,सपा और भाजपा की मिलीभगत से हुए इस दंगे से स्थिति काफी भयावह हो गई है। खासकर, मुस्लिम समाज के लोगों में असुरक्षा व भय का वातावरण पैदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed