फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati Birthday Celebrated As Jankalyankari Diwas Press Conference

जन्मदिन पर मायावती का हमला, बोलीं-कांग्रेस के रास्ते पर चल रही मोदी सरकार

Wed, 15 Jan 2020 09:11 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jan 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Mayawati Birthday Celebrated As Jankalyankari Diwas Press Conference
मायावती - फोटो : ANI

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज 64वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मायावती ने कांशीराम को याद किया। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने का आह्लान किया। 

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि कार्यकर्ता आज मेरा जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। 
विज्ञापन


मायावती ने बसपा प्रदेश मुख्यालय पर अपने 64 वें जन्मदिन पर पार्टी की ‘ब्लू बुक’ मेरे संघर्षमय जीवन व बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा के 15 वें संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने इसका अंग्रेजी संस्करण भी जारी किया। इसी तरह जिला स्तर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने जन्मदिन के बहाने हमला भी किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। मायावती ने कहा कि मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार हालत में है। 

उन्होंने कहा कि 130 करोड़ लोगों के सामने रोजाना रोजी-रोटी का संकट हो रहा है। देशभर में भयंकर गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि देशभर में उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। बुरी तरह प्रभावित होने के चलते देश में अर्थव्यवस्था बीमार हालत में पहुंच गई है। 
 

मायावती ने कहा कि इस वजह से आम जनता का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत है और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है।

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी कांग्रेस पार्टी की राह पर चल रही है। यह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि भाजपा की इन्हीं कमियों के चलते कांग्रेस इसका फायदा उठा रही है। बहुजन समाज पार्टी इन हालातों को लेकर काफी चिंतित है।  

मायावती ने कहा कि पूरे देश में किसानों की हालत खराब है। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार गरीबों के खिलाफ ही काम कर रही है। बसपा देश की गरीब जनता के साथ है। 
 

 

मायावती ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून विभाजनकारी और संविधान विरोधी है। इस कानून को मुस्लिमों को छोड़कर बाकी धर्मों को लागू करना ठीक नहीं है। पाकिस्तान में भारत से गए मुसलमानों से भी ज्यादती हो सकती है, उन्हें इससे अलग रखना ठीक नहीं है।

मायावती ने लखनऊ और नोएडा में आयुक्त प्रणाली लागू होने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यूपी में कानून और व्यवस्था की स्थिति सुधरने वाली है। जब तक अपराधियों पर कार्रवाई की इच्छाशक्ति नहीं होगी तब तक कानून व्यवस्था नहीं सुधारी जा सकती। यूपी में कानून का राज नहीं है, 'जंगल राज' है। यह किसी से छिपा नहीं है। मैंने अपनी सरकार में अपने-अपने एमपी, एमएलए को भी कानून हाथ में लेने पर नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed