{"_id":"64bd0a7564e4f46d4f09f825","slug":"mayawati-attack-on-rajasthan-ashok-gehlot-government-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने साधा निशाना: कहा-पांच साल कुंभकर्ण की नींद सोती रही गहलौत सरकार, अब कर रही है घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने साधा निशाना: कहा-पांच साल कुंभकर्ण की नींद सोती रही गहलौत सरकार, अब कर रही है घोषणाएं
Sun, 23 Jul 2023 04:39 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:39 PM IST
सार
बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में यह सरकार सोती रही। अब जाकर चुनावी घोषणाएं कर रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अब विधानसभा आम चुनाव से ठीक पहले न्यूनतम आय गारंटी योजना आदि की घोषणा कर रही है। पूरे कार्यकाल तो कुंभकर्ण की नींद सोते रहे।
विज्ञापन
मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह जनहित का कम राजनीतिक स्वार्थ का फैसला ज्यादा है। इस घोषणा से गरीब जनता को तुरंत राहत मिलना मुश्किल है। फिर भी केवल प्रचार पर सरकारी धन का भारी खर्च करना क्या उचित है । वैसे तो गहलोत सरकार अपने पूरे कार्यकाल में कुंभकर्ण की नींद सोती रही।
विज्ञापन
आपसी राजनीतिक उठापटक में ही उलझी रही। वरना जनहित में जन कल्याण से जुड़े अनेक कार्य जैसे जनता की गरीबी, बेरोजगारी, उनका पिछड़ापन, तंगी के हालात के कारण सरकार को काफी पहले ही इस पर काम शुरू कर देना चाहिए था।
विज्ञापन