{"_id":"6211f6f84287b65dc36cd0ef","slug":"mayawati-appleals-to-vote-against-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मायावती बोलीं- रोजगार न उपलब्ध करवा पाना भाजपा की सबसे बड़ी विफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मायावती बोलीं- रोजगार न उपलब्ध करवा पाना भाजपा की सबसे बड़ी विफलता
Sun, 20 Feb 2022 03:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Feb 2022 03:03 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी बढ़ चढ़कर अपना वोट जरूर डालें तथा अपने वोट से अपना उद्धार खुद करें।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट कर जनता से बढ़ चढ़कर वोट करने की अपील की है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि जनता को गुजारे के लिए रोजगार न उपलब्ध करवा पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब और गरीब हुआ है। ऐसे में बसपा पर भरोसा करना ही सही विकल्प है।
उन्होंने ट्वीट किया कि यूपी के 16 जिलों की 59 विधान सभा की सीटों पर आज तीसरे चरण के मतदान में सभी बढ़ चढ़कर अपना वोट जरूर डालें तथा अपने वोट से अपना उद्धार खुद करें। साथ ही, विरोधी दलों के हर प्रकार के छद्म व अनवरत् छलावे से मुक्ति के लिए यूपी में सत्ता का सुखद परिवर्तन भी जरूरी।
विज्ञापन
यूपी के खाससकर ग़रीबों को और ग़रीब बनाने वाली इनकी ग़लत नीतियों पर अब और ज्यादा भरोसा करने के बजाय वादा निभाने वाली बीएसपी पर ही पूर्ण भरोसा का सही विकल्प।
विज्ञापन
अपने आत्म-सम्मान के साथ शान्ति से जीने के लिए मामूली रोजी-रोजगार भी नहीं उपलब्ध करा पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता, बल्कि जो रोज़गार थे वे भी अधिकांश छिन गए हैं। सबसे पहले रोजी-रोटी की जिम्मेदारी, यही वक्त की सबसे बड़ी मांग है।
यूपी के तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की करहल व शिवपाल सिंह यादव की जसवंतनगर सीट पर भी मतदान हो रहा है।