{"_id":"5c34e80bbdec2257222dbb38","slug":"mayawai-will-celebrate-her-bday-at-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मनाएंगी मायावती अपना जन्मदिन, गठबंधन का हो सकता है एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मनाएंगी मायावती अपना जन्मदिन, गठबंधन का हो सकता है एलान
Tue, 08 Jan 2019 11:42 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा प्रमुख मायावती बृहस्पतिवार को दोपहर बाद राजधानी पहुंचेंगी। मायावती के लखनऊ पहुंचने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। मायावती के लखनऊ आने के बाद सपा के साथ चुनावी गठबंधन का औपचारिक रूप से एलान होने की भी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
बसपा की ओर से 15 जनवरी को मायावती का जन्मदिन जोरदार तरीके से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि मायावती अपने जन्मदिन समारोह से ही चुनाव अभियान की शुरूआत कर सकती हैं।
विज्ञापन
बीते सप्ताह दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मायावती से मुलाकात की थी। इसके बाद से प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को लेकर सियासी हलचलें काफी तेज हो गई हैं। मायावती के लखनऊ पहुंचने के बाद सियासी सरगर्मियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मायावती अपने जन्मदिन के मौके पर कोई बड़ा सियासी संदेश दे सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बार पार्टी प्रमुख के जन्मदिन समारोह में सपा, रालोद, जनता दल एस, छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस समेत कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
इसके जरिये भाजपा के सामने एक प्रभावी गठबंधन का संदेश देने की कोशिश होगी। पार्टी नेताओं की मानें तो मायावती राजधानी में प्रवास के दौरान मायावती पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर भी चर्चा होगी।