फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayadevi will be candidate of samajwadi party

लखनऊ में माया होंगी सपा प्रत्याशी, दूसरों का पत्ता कटा

Mon, 28 Dec 2015 03:34 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
mayadevi will be candidate of samajwadi party

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर समाजवादी पार्टी में उठापटक जारी है। ऐसे में गुटबंदी पर रोक लगाने के लिए सपा सोमवार को कई जिलों में प्रभारियों की घोषणा कर सकती है। कुछ जिलों के प्रत्याशी बदले भी जा सकते हैं।

विज्ञापन


इस बीच पार्टी ने लखनऊ में रीता यादव के स्थान पर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव की पत्नी माया देवी यादव को उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सपा से सुनील यादव साजन और आनंद भदौरिया के निष्कासन के बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तमाम जिलों में पार्टी की खेमेबंदी रुक नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के स्तर पर हो रहे हैं फैसले

mayadevi will be candidate of samajwadi party

बिजनौर में बागी प्रत्याशी उदयन वीरा और उनकी पत्नी विधायक रुचिवीरा झुकने को तैयार नहीं हैं। वे अधिकृत प्रत्याशी विधायक मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोके हुए हैं।

एटा में विधायक रामेश्वर यादव के बेटे सुबोध यादव ने निष्कासन के बावजूद हार नहीं मानी है। सपा के ही एक विधायक की पत्नी के खिलाफ वे बागी प्रत्याशी को समर्थन दे रहे हैं।

सुनील यादव और आनंद भदौरिया अपने निष्कासन पर चुप्पी साधे हुए हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के स्तर से फैसला होने के कारण युवा संगठनों के अन्य नेता भी इस मुद्दे पर मुंह नहीं खोल रहे। हालांकि सोशल मीडिया पर युवाओं ने जरूर टिप्पणी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed