{"_id":"5f3879f1d8543c5b381b65de","slug":"maximum-active-cases-in-lucknow-more-than-1-5-lakh-corona-infected-people-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोनाः राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोनाः राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार
Sun, 16 Aug 2020 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का शिकार हो चुके मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार हो गया है। लखनऊ में प्रदेश के सबसे ज्यादा 7,462 एक्टिव केस हैं। वहीं 24 घंटे में 58 और लोगों की मौत के साथ अब तक कुल 2,393 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी में अब तक कुल 1,50,061 लोगों को संक्रमण हो चुका है। अब तक 51,437 एक्टिव मरीज हैं और 96,231 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में जैसे-जैसे जांच बढ़ रही है कोरोना के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया है कि यूपी देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्टिंग करने वाला राज्य बन गया है। प्रसाद के मुताबिक प्रदेश में अब तक 35 से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन