फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mauni Amavasya today: Lakhs of devotees gathered for Saryu bath, possibility of five lakhs taking a dip

मौनी अमावस्या आज: सरयू स्नान के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, पांच लाख लोगों के डुबकी लगाने की संभावना

Fri, 09 Feb 2024 11:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 09 Feb 2024 11:40 AM IST
सार

मौनी अमावस्या आज मनाई जा रही है। इस मौके पर अयोध्या के सरयू घाट पर स्नान के लिए लागों लोग उमड़े हैं। गुरुवार की शाम से ही भक्तों का जमावाड़ा शुरू हो गया था। 

विज्ञापन
Mauni Amavasya today: Lakhs of devotees gathered for Saryu bath, possibility of five lakhs taking a dip
मौनी अमावस्या पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौनी अमावस्या का पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। इसी मान्यता के चलते रामनगरी अयोध्या में भी लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। सरयू में डुबकी लगाकर मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हैं। अयोध्या में पांच लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसके चलते यहां यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुरुवार शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में लाखों श्रद्धालु स्नान करते हैं। पूर्वांचल के श्रद्धालुओं का हुजूम प्रयागराज स्नान के बाद अयोध्या में भी उमड़ता है। ऐसे में शुक्रवार व शनिवार को रामनगरी में प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं का दबाव रहेगा। यहां पहले से ही रोजाना दो लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सरयू स्नान के लिए गुरुवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को सुबह चार बजे से ही सरयू स्नान को भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। भीड़ को देखते हुए सरयू घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर मौन होकर डुबकी लगाने व दान पूण्य करने की मान्यता है। इसी के चलते सरयू में स्नान करने के लिए सुबह चार बजे से ही घाटों पर श्रद्धालु उमड़ने लगे। ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था में कहीं कोई कमी नजर नहीं आ रही थी। सरयू स्नान के बाद भक्तों की भीड़ मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए निकल पड़ी। राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तो में रामलला के दर्शन का उत्साह नजर आ रहा है। भीड़ को देखते हुए रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित किया गया है। प्रयागराज में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। ऐसे में शनिवार को भी स्नान दान करने के लिए अयोध्या में भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


पांच किमी तक पैदल चल कर हो रहे दर्शन
रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित होने के चलते श्रद्धालुओं को चार से पांच किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद रामलला के दर्शन हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों के लिए टेढ़ी बाजार, हनुमान गुफा पर पार्किंग बनाई गई है। यहां से उन्हें रामलला के दर्शन के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। टेढ़ी बाजार से राममंदिर की दूरी करीब दो किलोमीटर, जबकि हनुमानगुफा से करीब तीन किलोमीटर है। ऐसे में श्रद्धालुओं को चार से पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। टेढ़ी बाजार से रामपथ तक ई-बसों का भी संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वार्थ सिद्धि योग में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु
आचार्य शिवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि नौ फरवरी को सुबह 8:30 बजे लगेगी। 10 फरवरी को भोर में 4:28 बजे तक रहेगी। इस दिन मौन रहकर स्नान-दान करने से मनुष्य के कई जन्मों के पाप मिट जाते हैं। दान करने से पहले सवा घंटे तक मौन रख लिया जाए तो पुण्यफल 16 गुना बढ़ जाता है। मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:05 बजे से लेकर रात को 11:29 बजे तक रहेगा। इस दिन जप और तप करने वाले व्यक्ति को शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। मन को शांति मिलती है। पीपल की 108 परिक्रमा करने से भी मनोकामना पूरी होती है।

आस्था स्पेशल ट्रेनों से अयोध्या पहुंचे कई हजार श्रद्धालु
भगवान रामलला के दर्शन के लिए गुरुवार को आस्था स्पेशल ट्रेनों से हजारों राम भक्त अयोध्या पहुंचे। स्टेशन से उन्हें नव्य अयोध्या के टेंट सिटी ले जाया गया। अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर 10 ट्रेनें पहुंची। तेलंगाना के काजीपेटा से चली आस्था स्पेशल ट्रेन सलारपुर स्टेशन पर पहुंची। यहां रणवीर सिंह, अंकुर सिंह, कर्मवीर, लवलेश दूबे आदि ने रामभक्तों का स्वागत किया।


आंध्र प्रदेश के गुंटूर, मध्य प्रदेश के दुर्ग और हिमाचल के अंब अदौरा से चलकर आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची। गुजरात के वापी, वैष्णोदेवी कटरा और पंजाब के अमृतसर से चलकर ट्रेनें अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। महाराष्ट्र के न्यू अमरावती से आस्था स्पेशल ट्रेन दर्शन नगर रेलवे स्टेशन और पश्चिमी बंगाल के आसनसोल से गोंडा के कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचीं। आने वाले भक्तों में श्रद्धा के साथ अयोध्या के प्रति आकर्षण दिखा। जयघोष से स्टेशन परिसर राममय हो रहा है। रेलवे स्टेशन कटरा में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व अयोध्या कैंट में हरीश श्रीवास्तव ने स्वागत किया। स्टेशन से बसों से दर्शनार्थियों को टेंट सिटी पहुंचाया जा रहा है। रामनगरी में मिलने वाले आतिथ्य से श्रद्धालु प्रसन्न दिखे।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed