फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maulana says azmi should go for brain test

'मुस्लिमों का नहीं, अपने दिमाग का टेस्ट करवाएं आज़मी'

Sun, 04 May 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
maulana says azmi should go for brain test

अबू आज़मी के मुस्लिमों का डीएनए टेस्ट वाले बयान पर मुस्लिम संगठन भड़क गए हैं, मौलाना के बयान के बाद अब समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


ऑल इंडिया उलमा व मशायख बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद मोहम्मद अशरफ किछौछवी ने सपा नेता अबु आजमी के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि आजमी के दिमाग का टेस्ट कराने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने आजमी को हिदायत दी है कि वे सियासी व्यक्ति हैं ऐसे में उन्हें अपनी सरगर्मी राजनीति तक ही सीमित रखनी चाहिए।

उन्हें फतवा देने जैसे दीनी मामले में हस्तक्षेप का हक नहीं है। मौलाना किछौछवी ने सपा सरकार की भी कड़ी आलोचना की है।

मुस्लिमों पर सवाल है, आज़मी का बयान

maulana says azmi should go for brain test

मौलाना किछौछवी ने यहां जारी एक बयान में आजमी के उस बयान की कड़ी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘अगर कोई मुसलमान सपा का विरोध करता है तो उसका डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए।

गौरतलब है‌ कि आज़मी ने कहा था कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं करते हैं वो आरएसएस के हो सकते हैं। सपा को वोट नहीं देने वाले असली मुसलमान नहीं हो सकते।’

मौलाना ने कहा कि आजमी ने ऐसा बयान देकर मुसलमान के मुसलमान होने पर प्रश्नचिह्न लगाया है।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों पर मुलायम सिंह का एहसान जताकर उन्हें सपा के हक में वोट डालने के लिए मजबूर या उनके दीनी एहसास को जगाकर वोट मांगने की कोशिश को मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

बुरे लोगों के कारण हुए दंगे

maulana says azmi should go for brain test
मौलाना किछौछवी ने कहा कि इस तरह की ब्लैकमेलिंग का उलटा असर पड़ेगा, इसलिए आजमी को मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए।

किछौछवी ने आरोप लगाया कि जबसे सपा की सूबे में सरकार आई है फिरकापरस्तों को नई ताकत मिल गई है और फसाद के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, अखिलेश यादव की सरकार में फिरकापरस्तों को सरकारी सरपरस्ती में बढ़ावा देने का ही नतीजा रहा मुजफ्फरनगर का दंगा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि आज़मी का जिस तरह से विरोध हो रहा है, उससे मुस्लिम वोट सपा के खिलाफ जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed